WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi. सूर्य की तेज़ किरणों और लू के थपेड़ों ने राज्य में सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है और अधिकतम तापमान तेज़ी से ऊपर चढ़ रहा है। गोड्डा में अधिकतम तापमान 44 दशमलव 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो राज्य में सर्वाधिक रहा। जमशेदपुर, चाईबासा और डाल्टेनगंज में भी पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। राज्य के अन्य जिलों में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिकों ने अगले तीन से चार दिनों तक राज्य के कुछ इलाकों में हीट वेव की आशंका जताई है जिसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। आगामी ग्यारह से 15 जून तक कहीं – कहीं हल्की बारिश की भी संभावना है। रांची में भी आगामी 12 जून तक लू चलने के आसार हैं वहीं दोपहर बाद या शाम में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकतें हैं।

