Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 13 October, 2026 • 02:21 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मौलाना आजाद प्लस टू कॉलेज के प्रिंसिपल की अपहरण के बाद हत्या
Headlines

मौलाना आजाद प्लस टू कॉलेज के प्रिंसिपल की अपहरण के बाद हत्या

June 9, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Godda. गोड्डा जिले के बसंतराय थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद प्लस टू कॉलेज के प्रिंसिपल की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई । मृतक का शव गोड्डा जिले के कोरियाना चेक पोस्ट के पास बरामद किया गया। शुक्रवार सुबह प्रिंसिपल डॉ नजीरुद्दीन का शव महगामा दियाजोरी के बीच पाया गया। नजीरुद्दीन का क्षेत्र में काफी नाम था। वे राजनीतिक रूप से भी सक्रिय थे। मृतक की पत्नी ने बसंतराय थाने में एफ आई आर दर्ज कराया था।

प्रिंसिपल नजीरूद्दीन अपनी गाड़ी से ड्राइवर के साथ भागलपुर गए थे। लौटने के क्रम में गेरुवा नदी के पास एक काले रंग की गाड़ी ने ओवरटेक किया। तीन व्यक्ति अपनी गाड़ी से निकले और उन्होंने पिस्तौल सटाकर प्रिंसिपल नजीरूद्दीन का अपहरण कर लिया। ड्राइवर ने कहा कि एक रुमाल नाक पर रखकर उन्हें बेहोश कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर गोड्डा पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने एसडीपीओ गोड्डा के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया है और लगातार छापेमारी की की जा रही है। यह घटना गोड्डा और बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में हुई थी।

सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन के दौरान कोरियाना चेक पोस्ट के पास महागामा-दियाजोरी के पास प्रिंसिपल का शव बरामद हुआ। बहुत सारे तथ्य सामने आ रहे हैं जिसके अनुसार मौलाना आजाद कॉलेज के विवाद को लेकर यह हत्या की गई है। यह कॉलेज प्राइवेट एफिलिएटिड कॉलेज है। इसमें एक ही परिवार के कई सदस्य इस कॉलेज में काम करते हैं। कई तरह के झगड़े परिवार में चल रहे हैं। इन्ही तथ्यों के आधार पर लगता है कि योजनाबद्ध तरीके से कॉलेज मामले में ही घर के लोगों ने ही अपहरण कर हत्या की है।

पुलिस ने इस घटना में संलिप्त मो. शाकिर उर्फ चुन्ना, अमन राज और कपिल देव दास को हिरासत में लिया गया है। अन्य लोगों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleलड़की ने मठ के स्वामी को लगा ‎दिया 35 लाख का चूना
Next Article झारखंड में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी

Related Posts

Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026
झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Headlines

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दुर्गा पूजा को लेकर SSP का फुलप्रूफ प्लान तैयार, शक्ति कमांडो को बड़ा जिम्मा

October 13, 2026

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026

उद्योग मंत्री ने महवल लेदर पार्क का लिया जायजा, कुमारबाग में बियाडा एमडी ने दिये सख्त निर्देश

October 12, 2026

आपदा पीड़ितों की मदद को आगे आया पर्यटन निगम, CM राहत कोष में दिये 1 करोड़

October 12, 2026

बिहार से आकर रांची में बेच रहे थे ‘धीमी मौत’ का सामान, 4000 पुड़िया के साथ चार धराये

October 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.