Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 02:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दिल्ली भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, गरीब छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा
देश

दिल्ली भाजपा का ‘संकल्प पत्र’ जारी, गरीब छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा

January 31, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी घोषणा पत्र में गरीब छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी और नौंवी कक्षा की छात्राओं को साइकिल देने का वादा किया है। साथ ही पार्टी ने दो रुपये प्रति किलो आटा और गरीब विधवा मां की बेटियों की शादी के लिए 51 हजार रुपये देने का भी ऐलान किया है।

भाजपा दिल्ली प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और अन्य स्थानीय नेताओं की मौजूदगी में संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र के माध्यम से भाजपा ने अपने विजन को जनता के सामने रखा।

भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में गरीब छात्राओं को मुफ्त इलेक्ट्रिक स्कूटी देंने का वादा किया है। इसके अलावा नौवीं कक्षाओं के छात्राओं को साइकिल देने, दो रुपये प्रति किलो आटा तथा गरीब विधवा मां को बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये देंने का देने का वादा किया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ‘संकल्प पत्र’ जारी करते हुए कहा कि दिल्ली देश का हृदय है और ये एक ऐसा शहर है जो सभी हिन्दुस्तानियों के लिए अभिमान का विषय है। उन्होंने कहा कि पुराने इतिहास से लेकर पूरे देश का इतिहास दिल्ली से जुड़ा हुआ है और भाजपा का इतिहास भी दिल्ली से ही जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि आज तक जब-जब भाजपा को अवसर मिला है, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार हो या आज नरेन्द्र मोदी की सरकार है, हमने हर बार दिल्ली की तकदीर, दिल्ली के भविष्य को बदलने का काम किया है।

गडकरी ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े दिल्ली-मुंबई हाइवे पर हमने कार्य शुरू कर दिया है। इस पर एक लाख तीन हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा और आज से तीन साल के अंदर मात्र 12 घंटे में दिल्ली की जनता अपनी गाड़ी से मुंबई पहुंच जाएगी। इसके अलावा 16 लेन के दिल्ली-मेरठ रोड का अप्रैल में हम उद्घाटन करेंगे, इस 90 किमी के रोड के निर्माण में 8 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। इसके बन जाने के बाद 40 से 45 मिनट में दिल्ली से मेरठ का सफर पूरा हो सकेगा। उन्होंने कहा कि हम गांव, गरीब, मजदूर, किसान और देश का भविष्य बदलना चाहते हैं और इसी बात पर भारत सरकार कार्य कर रही है।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि हम दिल्ली को भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी सरकार देंगे। उन्होंने कहा कि कॉलेज जाने वाली गरीब छात्राओं को हम इलेक्ट्रिक स्कूटी मुफ्त में देंगे। दिल्ली में 200 नए स्कूल और 10 नए कॉलेज बनाएंगे। जिन लोगों को पहले सस्ता गंहूं मिलता था, उन्हें 2 रुपये प्रतिकिलो आटा देंगे। उन्होंने कहा कि हर घर नल’ योजना से हम घरों में शुद्ध पानी पहुंचाएंगे और टैंकर से मुक्ति दिलाएंगे।

भाजपा के घोषणापत्र में किए गए बड़े वादे

– दिल्ली में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार

– हर घर नल से शुद्ध जल देने की योजना

– नई अधिकृत कॉलोनी के लिए डेवलेपमेंट बोर्ड

– जिनको गेंहू मिलता है उन्हें 2 रुपये किलो पिसा हुआ आटा

– व्यापारियों में एक साल में लीज़ होल्ड से फ्री होल्ड का काम पूरा

– सीलिंग ना होने के लिए नियम और कानून में बदलाव

– दिल्ली को टैंकर माफिया से मुक्त कराने का वादा

– किराएदारों के हितों की रक्षा करना

– दिल्ली में 200 नए स्कूल खोलना

– दिल्ली में 10 नए बड़े कॉलेज खोलना

– गरीब परिवार में बेटी के जन्म के वक्त अकाउंट खोलेंगे, 21 साल की होने पर 2 लाख रुपये

– दिल्ली में आयुष्मान, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि योजना लागू करना

– समृद्ध दिल्ली इंफ्रास्ट्रचर योजना का ऐलान, 10 हजार करोड़ रुपये का खर्च

– कॉलेज जाने वाली गरीब छात्राओं को इलेक्ट्रिक स्कूटी फ्री में देंगे

– 9वीं क्लास में गए छात्रों को मुफ्त में साइकिल

– गरीब विधवा महिला की बेटी की शादी के लिए 51 हजार रुपये

– दो साल में दिल्ली से कूड़े के पहाड़ को समाप्त करेंगे

– 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगे

– रानी लक्ष्मीबाई महिला सुरक्षा योजना

– युवा-महिला-पिछड़ा के कल्याण के लिए अलग से बोर्ड

– दिल्ली पुलिस के सहयोग से 10 लाख छात्राओं को सुरक्षा की ट्रेनिंग.

– दिल्ली यमुना विकास बोर्ड का ऐलान

– यमुना रिवरफ्रंट, यमुना आरती शुरू होगी

– रेहड़ी-पटरी वालों को नियमित करने का ऐलान

– किसानों पर लगी धारा 33 और 81A समाप्त करेंगे

– हर वार्ड में छात्रों के लिए विशेष लाइब्रेरी

– सफाई कर्मचारियों को एरियर का भुगतान

– दिव्यांग, विधवा, बुजुर्ग और 1984 के दंगा पीड़ितो के पेंशन में वृद्धि

– ग्रुप हाउसिंग सोसायटी का विकास

– पुनर्वास कॉलोनियों को मालिकाना हख

– स्टार्टअप को दिल्ली में बढ़ावा देना

– दिल्ली में फिट इंडिया प्लान को मजूरी

– ऑटो टैक्सी स्टैंड बनवाना

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनिर्भया के दोषियों की फिर टली फांसी
Next Article नागरिकता संशोधन अधिनियम से पूरा हुआ बापू का सपना : राष्ट्रपति

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.