Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 09:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सभी का उत्थान और विकास सरकार का संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन
Headlines

सभी का उत्थान और विकास सरकार का संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

September 4, 2023No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम हेमंत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Sahebganj : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की जनता के साथ सरकार पूरी मजबूती के साथ खड़ी है। परिस्थितियां कैसी भी हो, हर वर्ग और हर तबके के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। सभी का उत्थान हमारा संकल्प है। मौका था विकास मेला सह जनता दरबार का। जनता दरबार साहिबगंज के बरहेट स्थित सिमलढाब में लगाया गया था। सीएम हमेंत ने कहा कि सरकार कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं को आप तक पहुंचाने का काम हो रहा है। आप भी आगे आएं और इन योजनाओं से जुड़े। जब सरकार और जनता एक साथ आगे बढ़ेगी तो राज्य भी विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

हर सेक्टर में हो रहा काम

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है। हम खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। सरकारी और निजी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार दे रहे हैं। बच्चों के पढ़ाई-लिखाई का खर्च सरकार वहन कर रही है। विदेश में उच्च शिक्षा के लिए यहां के आदिवासी दलित और अल्पसंख्यक विद्यार्थियों को भेजा जा रहा है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी से लेकर मेडिकल और लॉ जैसे कोर्सेज करने के लिए सरकार पूरी सहायता कर रही है। पशुधन और स्वरोजगार के लिए भी योजनाएं चल रही है। बुजुर्गों और दिव्यांगों को सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन दे रहे हैं। आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं बचा है, जिसके लिए योजनाएं ना हो। हर योजना अपने आप में खास है, जिसका लाभ यहां की जनता को मिल रहा है।

मौसम के रुख पर सरकार की पैनी नजर

सीएम ने कहा कि इस वर्ष भी मॉनसून का अलग रुख देखना पड़ रहा है। किसी इलाके में अच्छी बारिश हो रही है तो कहीं कम और कहीं सुखाड़ की स्थिति है। सरकार की मौसम के बदलते रुख पर पैनी नजर है। सरकार जल्द ही राज्य में खरीफ फसल के बुवाई के हालात का आकलन करेगी और किसानों को राहत देने के लिए सभी जरूरी खत्म उठाए जाएंगे।

अधिकारी गांव गांव जाएंगे, बनेगा कैलेंडर

सीएम ने कहा कि अब अधिकारियों को गांव-गांव जाना होगा। इसके लिए एक कैलेंडर बनेगा। गांव जाकर अधिकारी ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे और उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ेंगे। सरकार और जनता के बीच सीधा संबंध और बेहतर से बेहतर समन्वय बनाने की दिशा में ये कदम उठाए जा रहे हैं।

राज्य में रोजगार के खुल चुके हैं द्वार

सीएम ने कहा कि राज्य में युवाओं को रोजगार देने के लिए सरकार ने सभी दरवाजे खोल दिए हैं। लगभग 40 हज़ार सरकारी पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। निजी क्षेत्र की कंपनियों में भी बड़े पैमाने पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। जो स्वरोजगार करने के इच्छुक हैं, उन्हें मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है। युवाओं के हुनर को निखारने के लिए प्रखंड स्तर पर बिरसा केंद्र खोले गए हैं, ताकि यहां से प्रशिक्षण लेकर वे आत्मनिर्भर बनने की राह पर आगे बढ़ सकें।

सामाजिक सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

सीएम ने कहा कि लोगों को सामाजिक सुरक्षा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आज यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के माध्यम से सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों और एकल महिलाओं को पेंशन देने का काम कर रहे हैं। हम इसी बात पर विश्वास करते हैं कि पेंशन बुढ़ापे की लाठी है और इस अधिकार से किसी को वंचित नहीं किया जा सकता है।

झारखंड के लोग स्वाभिमानी हैं, मान-सम्मान से समझौता नहीं कर सकते

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के लोग आदतन स्वाभिमानी होते हैं। वे किसी भी कीमत पर अपने मान-सम्मान से समझौता नहीं कर सकते हैं। सरकार उनकी मान-सम्मान की रक्षा के लिए इनके साथ हर कदम पर खड़ी है। यहां के लोगों को उनका हक और अधिकार देने से सरकार कभी पीछे नहीं हटेगी।

सीएम ने दी ये सौगातें

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 17739.737 लाख रुपए की 76 योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। इसमें 901.417 लाख रुपए की 7 योजनाओं का उद्घाटन और 16838.321 लाख रुपए की 69 योजनाओं की आधारशिला रखी।

5531 लाभुकों के बीच विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 72 करोड़ 10 लाख 58 हज़ार 4 सौ रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया।

साहिबगंज में इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास किया।

पतना और बोरियो प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तथा बरहेट के एसएसडी हाई स्कूल एवं साहिबगंज के जमुनादास बालिका उच्च विद्यालय में ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया।

99 सखी मंडलों को बैंक लिंकेज के तहत 2 करोड़ 40 लाख रुपए, 213 सखी मंडलों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत 1 करोड़ 4 लाख 75 हज़ार रुपए और 44 सखी मंडलों को चक्रीय निधि के तहत 13 लाख 20 हज़ार रुपए का चेक दिया गया।

1736 बालिकाओं को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और 77 युवतियों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का लाभ मिला।

188 लाभुकों को बाबा साहब अंबेडकर आवास योजना और 1590 लाभुकों को मुख्यमंत्री पशुधन योजना से जोड़ा गया।

800 लाभुकों को बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन मिशन एवं 725 लाभुकों को बिरसा हरित ग्राम योजना का लाभ मिला।

ये रहे मौजूद

इस समारोह में पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कु और साहिबगंज के डीसी, एसपी समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : 4 लड़कों को पेड़ से लटका कर धुना

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article4 लड़कों को पेड़ से लटका कर धुना
Next Article गांव मजबूत होगा तभी राज्य मजबूत होगा : सीएम हेमंत

Related Posts

Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.