Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 12:12 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दूध के बकाये को लेकर गोलीबारी, तीन की मौ*त
Headlines

दूध के बकाये को लेकर गोलीबारी, तीन की मौ*त

September 15, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
दूध
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार में पटना जिले के फतुहा में बीती रात करीब 10.30 बजे दूध के बकाया हिसाब को लेकर दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। इस खूनी जंग में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में प्रदीप कुमार (35), शैलेश कुमार (40) और जय सिंह (50) शामिल है। इस गोलीबारी की घटना में 22 साल का युवक मिंटूस कुमार घायल है जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना के एनएमसीएच भेजा गया है।

घटना की जानकारी देते हुए पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि दूध के बकाया रुपये को लेकर दो गुटों में विवाद चल रहा था। एक पक्ष के लोग रुपये मांगने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों के बीच बकझक हुई। फिर एकाएक गोलियां चलने लगीं जिसमें चार लोग घायल हो गए। गोलियां दोनों पक्षों की ओर से चली हैं। तीन लोगों की हत्या की खबर मिलते ही मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। फतुहा डीएसपी ने घटना की छानबीन शुरू कर दी। प्रथमदृष्टया यह बात सामने आई है कि एक पक्ष से प्रदीप जबकि दूसरी ओर से जय सिंह अगुआ थे।

तीन लोगों की हत्या के बाद ग्रामीणों की भीड़ फतुहा अस्पताल में लगी हुई है। भारी संख्या में जमा लोग शव को पोस्टमार्टम के लिये ले जाने से रोक रहे थे। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने में ग्रामीण मान गये। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए देर रात साढ़े 12 बजे एनएमसीएच भेजा गया।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच दूध के रुपये को लेकर पंचायती होनी थी। उन्हें जानने वाले दोनों को साथ बैठाकर बातचीत के जरिए बकाये रुपये के विवाद का हल निकालने के पक्ष में थे लेकिन इसी बीच दोनों पक्षों के बीच बात बढ़ गई।
इस मामले में जानकारी देते हुए फतुहा डीएसपी सियाराम यादव ने बताया कि इस घटना को लेकर कई पहलुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। जमीन विवाद का मामला भी सामने आ रहा है। हालांकि ग्रामीणों ने घटना का कारण दूध के बकाये पैसे को लेकर चल रहा विवाद बताया है।

इसे भी पढ़ें : Bihar Boat Accident : मासूम का शव मिला, 13 की तलाश जारी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleBihar Boat Accident : मासूम का शव मिला, 13 की तलाश जारी
Next Article अब 5 राज्यों की पुलिस मिलकर रोकेगी क्राइम

Related Posts

Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.