WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची में जमीन के लफड़े में फिर बवाल हुआ है। इस बार बवाल लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली अहीर टोली में हुआ। आज यानी शनिवार को जमीन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारधाड़ हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे, तलवार, कुदाली से जानलेवा हमला किया। इस बवाल में 6 लोग बेतरह जख्मी हो गये। जख्मी सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लालपुर थानेदार आदिकांत महतो ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। छह लोग जख्मी हैं। प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद का लग रहा है। तफ्तीश की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी दीपक कुमार भी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।
इसे भी पढ़ें : रांची में ट्रैफिक नियमों को लेकर SSP सख्त, अब पुलिसवालों का भी कटेगा चालान

