Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 12:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ससुर को पहले ईंट से कूचा, फिर रेत डाला गला
Headlines

ससुर को पहले ईंट से कूचा, फिर रेत डाला गला

September 19, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ससुर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Nawada : नवादा जिले की वारिसलीगंज पुलिस ने सोमवार को तीन साल पहले हुई हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। ससुर शिवशंकर सिंह की हत्या के इल्जाम में राहुल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। राहुल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। नवादा थाना क्षेत्र के मुड़लाचक मोहल्ला स्थित समीचक निवासी स्वर्गीय बंगाली सिंह के बेटे शिवशंकर सिंह की 15 दिसम्बर 2020 को हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद मृतक शिवशंकर की छोटी बेटी शालिनी कुमारी का अपहरण कर लिया गया था।

इस मामले में 16 दिसम्बर 2020 को मृतक के बेटे संटू कुमार के लिखित आवेदन पर वारिसलीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। घटना को तकरीबन तीन साल बीत जाने के बाद भी इस सनसनीखेज मामले का उद्भेदन किया गया। पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी के नेतृत्व में वारिसलीगंज थानेदार आशीष कुमार मिश्रा और अनुसंधानकर्ता राजू कुमार को हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने का टास्क दिया गया था।

auto

तफ्तीश के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर प्रदेश के समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र के सहियारडीह निवासी संजय सिंह के बेटे राहुल सिंह जो मृतक शिवशंकर का दामाद है। उसके घर से अपह्रत शालिनी को बरामद किया गया। साथ ही राहुल को भी गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ वारिसलीगंज लायी। जहां कड़ाई से पूछताछ में राहुल सिंह टूट गया औऱ अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में राहुल ने बताया कि शिवशंकर की हत्या कर शालिनी को अपहरण उसी ने किया था।

यह खुलासा पकरीबरावां एसडीपीओ महेश कुमार चौधरी ने मीडिया के सामने किया। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में गिरफ्तार राहुल ने बताया कि उनकी शादी मृतक के बड़ी बेटी खुशबू कुमारी के साथ वर्ष 2011 में हुई थी। परन्तु पत्नी खुशबू राहुल के बहनोई वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र के तरौरा निवासी राजवीर सिंह के बेटे आनंद प्रकाश सिंह के साथ चली गई और उसी के साथ रहने लगी। इस घटना से राहुल काफी आक्रोशित हो गया और अपने ससुर शिवशंकर के पास आकर मामले को सुलझाने की विनती की। परन्तु ससुर शिवशंकर उसका साथ नहीं दिया।

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार राहुल का कहना है कि उस घटना से उग्र हो बदला लेने के लिए 15 दिसम्बर 2020 को ससुर शिवशंकर सिंह की हत्या कर दी। हत्या के संबंध में राहुल ने बताया कि सोए हुए अवस्था में सबसे पहले ईंट से सिर पर वार किया, फिर छुरा से गर्दन रेत कर मौत की नींद सुला दी। बाद में मृतक के बगल वाली कमरे में सोई मृतक की छोटी पुत्री शालिनी जो मंद बुद्धि की है, उसे अपने साथ लेते गया। हालांकि मंद बुद्धि के कारण पिता की हत्या की भनक तक बेटी शालिनी को नहीं लग पाई थी।

भागने के बाद कुछ दिन तक राहुल व शालिनी भिन्न भिन्न जगहों पर किराए के मकान में रहा। एक वर्ष बीत जाने पर दोनों घर पर रहने लगा। शालिनी से राहुल मंदिर में शादी भी कर लिया। घर में शालिनी को छुपा कर रखा जाता था,ताकि कोई देख न सके। एसपी द्वारा गठित टीम के अथक प्रयास से घटना का उद्भेदन कर गिरफ्तार राहुल को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

उक्त घटना के वक्त जिले की कमान एसपी हरि प्रसाद एस के पास थी। उन्होंने भी घटना के उद्भेदन की दिशा में काफी प्रयास किया था। परन्तु सफलता हाथ नहीं लगी थी। शिवशंकर की मौत और शालिनी का अपहरण से गुस्साए लोगों ने वारिसलीगंज बाजार बंद कराया था। शिवशंकर हत्या कांड की गुत्थी सुलझने से पुलिस पदाधिकारियों ने राहत की सांस जरूर ली।

इसे भी पढ़ें : 80 लोगों को लगाया चूना, अब पहुंचे हवालात

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article80 लोगों को लगाया चूना, अब पहुंचे हवालात
Next Article Asia cup 2023 : सिराज ने दान कर दी प्राइज मनी

Related Posts

Headlines

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026
बिहार

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राजधानी में अगले 3 घंटे गरज-चमक के साथ बारिश

September 14, 2026

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.