WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची के सिल्ली अंचल में धारा 144 लगाया गया है। रांची के सदर SDM ने संबंधित आदेश जारी कर किया है। निषेधाज्ञा आज यानी 19 सितंबर की शाम 6 बजे से अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। यहां याद दिला दें कि कुड़मी विकास मोर्चा, झारखंड ने रांची के मुरी जंक्शन में कल यानी 20 सितंबर से अनिश्चितकालीन के लिए रेल टेका (रेल चक्का जाम) करने का ऐलान किया है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए सूबे के अलग-अलग इलाकों से भारी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। किसी भी अनहोनी और बवाल से बचने के ख्याल से SDM ने धारा 144 लगाने का आदेश जारी किया है।

