Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 4 May, 2026 • 10:22 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हमलोग तो शुरू से चाहते थे कि महिला आरक्षण बिल पास हो : नीतीश
Headlines

हमलोग तो शुरू से चाहते थे कि महिला आरक्षण बिल पास हो : नीतीश

September 22, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
नीतीश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व. भोला पासवान शास्त्री की जयंती पर गुरुवार को उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमलोग तो शुरू से चाहते थे कि महिला आरक्षण बिल पास हो। यह लोकसभा से पास हो गया है। अब महिला आरक्षण को जल्दी से लागू करना चाहिए। ये लोग जनगणना नहीं करवाए हैं, इसलिए इसमें देरी होगी ।

सीएम ने कहा कि इस काम को और तेजी से करना चाहिए। जिस तरह से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं को आरक्षण दिया गया है, उसी तरह से इसमें पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण मिलना चाहिए। हम तो चाहते हैं कि जल्दी से जल्दी महिलाओं को इसका लाभ मिले। हमने महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया है।

सीएम ने जाति आधारित जनगणना की मांग से संबंधित पत्रकारों के सवाल पर कहा कि हमलोग यंगर एज से इसकी मांग करते रहे हैं। जनगणना का काम वर्ष 2021 में होना चाहिए था जो नहीं हुआ। ये सब काम करा दिए जायेंगे तो लोगों को काफी फायदा होगा । लोगों के एक-एक चीज के बारे में जानकारी मिलेगी। उनकी स्थिति के बारे में जानकारी मिलेगी, जिससे उनके हित में काम किए जा सकेंगे। हमलोग सबके उत्थान के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

नीतीश ने कहा कि हमलोगों ने अपने राज्य में महिलाओं के उत्थान के लिए काफी काम किए हैं। वर्ष 2013 तक हम 19:30 बजे तक मुख्य सचिवालय अपने कार्यालय में आते थे। हमको जानकारी मिली कि लोग समय पर नहीं आ रहे हैं तो हम कल भी और आज भी सचिवालय आकर निरीक्षण किए हैं। हमने तय किया है कि तीन दिन सचिवालय आयेंगे। हम चाहते हैं कि सभी लोग समय पर कार्यालय पहुंचे और ठीक ढंग से काम करें।

भाजपा कह रही है कि पूरे देश में वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव के बाद जातिगत जनगणना कराया जाएगा, इस प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक यह हो जाना चाहिए था, इसमें देरी क्यों हो रही है। वर्ष 2024 में शुरू करने की क्या जरूरत है इसको तत्काल शुरु कर देना चाहिए। वर्ष 1931 से जनगणना का काम किया जा रहा है। प्रत्येक दस वर्ष पर जनगणना का काम किया जाता है। यह पिछली बार नहीं किया गया, ये अच्छी बात नहीं है।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात के प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नेताओं से हमारी मुलाकात होती रहती है। आपस में बातचीत होती रहती है। भाजपा के लोग कहते हैं कि कोई काम नहीं दिख रहा है, इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग जानते हैं कि क्या-क्या काम हो रहा है लेकिन मीडिया पर उनलोगों का नियंत्रण है, इसलिए चाहकर भी आपलोग सही बात नहीं रख पाते हैं। जब उनलोगों से आपलोगों को मुक्ति मिलेगी, आपको अधिकार मिलेगा तब आप अपनी बातों को रख पाएंगे।

इसे भी पढ़ें : संसद ने किया नारी शक्ति को वंदन, 33% महिला आरक्षण को दी मंजूरी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनारी शक्ति वंदन विधेयक को कोर्ट के चक्कर में फंसाना चाहते हैं नीतीश : सुशील मोदी
Next Article बदले गये 9 IAS अधिकारी

Related Posts

Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
Headlines

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
Headlines

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026

अब अपराध पर आसमान से वार, धनबाद पुलिस ने शुरू किया हाईटेक ऑपरेशन

May 4, 2026

असम, पुडुचेरी और बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत का पाकुड़ में जश्न

May 4, 2026

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.