Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 04:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जिन्दगी भर रहना है साथ तो इन बातों की बांध लें गांठ
अन्य खबरें

जिन्दगी भर रहना है साथ तो इन बातों की बांध लें गांठ

October 2, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
साथ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : कई बार हमें ऐसा लगता है कि हम अपने जीवन साथी के साथ बेहद खुशहाल जिन्दगी जी रहे हैं। इस खुशहाली में कुछ पल ऐसे भी आते हैं जब आपकी आपके साथी के साथ किसी बात पर नोकझोंक या वाद-विवाद हो जाता है। उस समय आपको यह महसूस होता है कि नहीं हमारी जिन्दगी पूरी तरह से खुशहाल नहीं है। कहीं तो कोई कमी है जिसके चलते यह स्थिति पैदा हुई। इसी सोच को देखते हुए अपने रिश्ते को और बेहतर बनाने की कोशिश करते रहनी चाहिए। आज हम अपने पाठकों को कुछ ऐसी बातें बताने जा रहे हैं जो उन्हें अपने रिश्ते को मजबूत बनाते वक्त ध्यान में रखनी चाहिए—

झगड़ा सुलझाने के तरीके सीखें

auto

रिश्ते में हर बात पर असहमति जताना अच्छी बात नहीं है। इसलिए जीवन साथी के साथ तर्कसंगत बातचीत करना सीखें, क्योंकि रिश्ते को बेहतर तरीके से चलाने के लिए बातचीत में स्पष्टता जरूरी है। ऐसा भी नहीं आप बहस नहीं करें, जीवनसाथी के साथ बहस करने से कभी हिचकना नहीं चाहिए। इसलिए सीमाओं में रहकर सभ्य तरीके से अपनी असहमति दर्ज कराने का तरीका सीखें।

फिजिकल इंटीमेसी को दें प्राथमिकता

रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स की मानें तो कपल्स को खुद से ये वादा करना चाहिए कि वो सेक्स लाइफ को बेहतर बनाएंगे। कपल्स को रिलेशनशिप में हमेशा फिजिकल इंटीमेसी को प्राथमिकता देनी चाहिए क्योंकि कई बार इसकी कमी के कारण रिश्ते में उदासी और बोरियत हो जाती है।

भाग-दौड़ वाली जिंदगी में आप कितना भी व्यस्त क्यों ना हों लेकिन सप्ताह में कुछ समय इसके लिए जरूर निकालें। फिजिकल इंटीमेसी रिलेशनशिप के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है।

मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें

कई बार आपकी जिंदगी में कई सारी बुरी चीजें एक साथ हो रही होती हैं। रिश्ते में रहते हुए अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान जरूर दें। इसके लिए हेल्दी रूटीन बनाएं, साथ में खाना खाएं और एक-दूसरे के साथ एक्टिविटीज में शामिल होने की कोशिश करें। इससे आप एक अंदरूनी खुशी का एहसास करेंगे। आपका जीवन साथी कैसा है? वो किसी बात को लेकर परेशान तो नहीं है ना? उसके जीवन में क्या चल रहा है? इन सब बातों पर ध्यान दें।

स्वीकार करने की कला सीखें

रिश्ते में एक-दूसरे की खामियों को स्वीकार करने की कला होनी चाहिए। जिन लोगों को हम अपनी जिंदगी में चाहते हैं, उन्हें उसी तरह एक्सेप्ट करना सीखना चाहिए ना कि उन्हें बदलने की कोशिश करनी चाहिए।

अपनी भूमिका तय करें

अगर आप लंबे समय से साथ में हैं तो यह संभव है कि आप दोनों अलग-अलग भूमिकाओं में बंध गए होंगे। जैसे कि घर का काम कोई एक करेगा और बाहर का दूसरा। लेकिन क्या आपने कभी आपस में इस पर बात की है कि आप दोनों इस भूमिका से खुश हैं या नहीं? इस बारे में खुलकर बात करें, जो जिम्मेदारियाँ पसंद ना हों, उन्हें थोपने की बजाय बदलने पर काम करें।

इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में भी दिख सकती हैं फैशनेबल, जानें कैसे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रेगनेंसी में भी दिख सकती हैं फैशनेबल, जानें कैसे
Next Article सिर्फ खाने के काम नहीं आती लौकी, जानें और फायदे

Related Posts

अन्य खबरें

वजन घटने के साथ तेज धड़कन और ज्यादा पसीना, कहीं इस बात का खतरा तो नहीं

September 16, 2026
अन्य खबरें

UPI चार्ज पर सरकार का बड़ा फैसला, ₹2,000 से ऊपर पेमेंट पर 0.4% MDR जारी रहेगा

September 16, 2026
अन्य खबरें

EPFO की वेतन सीमा बढ़ी, 51 लाख कर्मचारियों को फायदा

September 16, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SDPO आवास में दिखा फन फैलाये फुफकार मारता जहरीला कोबरा, फिर… देखें वीडियो

September 19, 2026

परीक्षा के दौरान भी स्कूलों में नहीं होगी छुट्टी, सीएम सम्राट ने बनाया तगड़ा प्लान

September 19, 2026

85 वर्षीय बिजेंद्र सिंह की तलाश खत्म, तीन रोज बाद इस हाल में मिले

September 19, 2026

बालू माफिया की ‘भोर एक्सप्रेस’… NGT नियमों को ठेंगा, सीना तानकर होता अवैध खेल

September 19, 2026

BIT मेसरा में सनसनी, दरवाजे के छेद से झांका तो…

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.