Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 09:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पुलिस महकमे को चुस्त-दुरुस्त करने की तैयारी, प्रधान सचिव बोले- जल्द निपटाएं पेंडिंग केस
बिहार

पुलिस महकमे को चुस्त-दुरुस्त करने की तैयारी, प्रधान सचिव बोले- जल्द निपटाएं पेंडिंग केस

November 4, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रधान सचिव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : पुलिस महकमे के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विभिन्न स्तरों पर अटके मामलों को तेजी से निपटाने के लिए गृह विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार, 4 नवंबर को गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार की अध्यक्षता में एक अहम समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में पुलिस प्रशासन के कामकाज, बजट के खर्च से जुड़े एसी-डीसी बिलों के समायोजन, विभागीय स्तर पर चल रही कार्रवाइयों और अदालतों में लंबित मुकदमों की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में मौजूद अफसरों को साफ निर्देश दिया गया कि वे अपनी कार्यशैली में तेजी लाएं और तय समयसीमा के भीतर परिणामों पर ध्यान दें।

अदालत और विभाग के लंबित मामलों का जल्द हो निपटारा

समीक्षा के दौरान प्रधान सचिव ने अलग-अलग स्तरों पर लंबित मामलों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मामलों का लंबे समय तक खिंचना कामकाज पर सीधा असर डालता है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी कोर्ट केस और विभागीय जांच के मामलों को अपनी प्राथमिक सूची में रखें और बिना किसी अनावश्यक देरी के उनका त्वरित निपटारा सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

पुलिस के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने पर जोर

प्रधान सचिव पंकज कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन के ढांचागत सुदृढ़ीकरण के काम को सबसे आगे रखा जाए। पुलिस की आधारभूत सुविधाओं और संसाधनों को मजबूत करने के लिए जो भी योजनाएं और काम चल रहे हैं, उन्हें तेजी से आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि बेहतर कानून-व्यवस्था और चुस्त पुलिसिंग के लिए बुनियादी ढांचे का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इसके लिए तय प्राथमिकताओं के अनुसार बिना रुके काम आगे बढ़ना चाहिए।

बैठक में ये आला अधिकारी रहे मौजूद

उच्चस्तरीय बैठक में गृह विभाग और पुलिस महकमे के कई आला अधिकारी शामिल हुए। इनमें आईजी (मुख्यालय) मनोज कुमार, अपर सचिव कुंदन कुमार, संयुक्त सचिव कमल नयन और निदेशक (अभियोजन) सुधांशु कुमार चौबे समेत विभाग के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को बैठक में दिए गए निर्देशों पर तेजी से अमल करने को कहा गया है।

इसे भी पढ़ें : बिहार में ई-कैबिनेट की तैयारी, सीएम सम्राट बोले- पारदर्शी और तेज होंगे फैसले

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबड़गांई जमीन केस : सीएम हेमंत को HC से मिली मोहलत, अगली तारीख कब… जानें
Next Article आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

Related Posts

Headlines

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026
बिहार

केंद्र से बड़े समझौते पर डिप्टी सीएम ने दी सीएम को दी बधाई, बोले- यह बिहार के लिए दूरगामी कदम

November 4, 2026
Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

CM हेमंत का बड़ा फैसला- बच्चे अपनी जुबान में सीखेंगे ककहरा, अंग्रेजी भी बोलेंगे फर्राटेदार

November 4, 2026

केंद्र से बड़े समझौते पर डिप्टी सीएम ने दी सीएम को दी बधाई, बोले- यह बिहार के लिए दूरगामी कदम

November 4, 2026

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026

पुलिस महकमे को चुस्त-दुरुस्त करने की तैयारी, प्रधान सचिव बोले- जल्द निपटाएं पेंडिंग केस

November 4, 2026

बड़गांई जमीन केस : सीएम हेमंत को HC से मिली मोहलत, अगली तारीख कब… जानें

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.