Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 3 November, 2026 • 02:58 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रेगनेंसी में भी दिख सकती हैं फैशनेबल, जानें कैसे
हेल्थकेयर

प्रेगनेंसी में भी दिख सकती हैं फैशनेबल, जानें कैसे

October 2, 2023No Comments6 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रेगनेंसी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : मां बनना ईश्वरीय देन है। सृष्टि के निर्माण के कारण दुनिया में सबसे बड़ा दर्जा मां को दिया गया है। प्रेगनेंसी के दौरान मां को पूरी तरह से स्वस्थ व फिट रहना चाहिए। इस दौरान महिलाओं में कई प्रकार के शारीरिक बदलाव होते हैं। इन बदलावों को महसूस करते हुए स्वयं को इसके अनुरूप ढालने का प्रयास करें और प्रेगनेंसी को एक उत्सव की तरह मनाएं। स्वास्थ्य की दृष्टि से स्वयं को स्वस्थ रखते हुए आप स्वयं को स्टालिश रख सकती हैं। शारीरिक बदलावों को देखते हुए आपको अपने पहनावे में कुछ बदलाव करने होंगे, यह बदलाव ऐसे होने चाहिए जिनमें आप आराम दायक स्थिति में रहते हुए स्वयं को फैशनेबल भी दिखा सकें।

प्रेगनेंसी में अक्सर हर कोई अपने क्या पहनने क्या नहीं को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूज रहती हैं। प्रेगनेंसी के दौरान ये कंफ्यूशन बेहद आम बात है। इस दौरान महिलाऐं खुद को कम्फर्टेबले होने के साथ ही साथ खूबसूरत भी दिखना चाहती हैं। लेकिन कई बार वह ऐसा नहीं कर पाती है ये सिर्फ कंफ्यूशन के कारण ही होता है। दरअसल, ट्रेंड के हिसाब से खुद को कैसे अपडेट रखना है इसके लिए आपको मैटरनिटी फैशन गोल्स सेट करना होगा। मां बनने का ख्वाब हर लड़की देखती है और जब ये सपना पूरा होता है तब उनकी ख़ुशी कुछ अलग होती है। आपको बता दे, आज के समय में बेबी बंप के साथ फैशनेबल दिखना एक ट्रेंड बन चुका है।

आज हम अपनी महिला पाठकों को कुछ ऐसे परिधानों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें वे आसानी से प्रेगनेंसी के दौरान पहन कर स्वयं को स्टालिश दिखा सकती हैं।

मैक्सी ड्रेस

प्रेग्नेंसी में मैक्सी ड्रेस पहनकर आप न सिर्फ आरामदायक महसूस करेंगी बल्कि इससे आपका व्यक्तित्व भी निखर उठेगा। गर्भावस्था में हमेशा अपने साइज से दो नंबर बड़ी ड्रेस लें। यानि कि अगर आपको मीडियम साइज के कपड़े आते हैं तो प्रेग्नेंसी में आप लार्ज या एक्स्ट्रा लार्ज की ड्रेस
लें। प्रेग्नेंसी में मेकअप करने से बचना चाहिए इसलिए आप अपने बालों के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं।

प्रिंटेड कपड़े पहने

प्रिंट वाली कोई भी ड्रेस पहनकर आप गर्भावस्था में भी अपने लुक को क्लासी बना सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान शरीर के आकार में बदलाव आता है। ऐसे में अगर आप एक ही रंग वाले कपड़े पहनेंगी तो सबका ध्यान आपकी बॉडी पर जाएगा। जबकि प्रिंट वाले कपड़े आपको कूल और क्लासी दिखाएंगे।

इनरवियर का सही चुनाव

यह सही है कि गर्भावस्था में आपको वही कपड़े पहनने चाहिए जिनमें आप आराम महसूस करें लेकिन अपने इनरवियर को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। बाजार में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से तैयार किये गये मैटरनिटी वियर मिलते हैं। आप इन्हें अपनी साइज के अनुसार ले सकती हैं। जब इनरवियर सही होते हैं तो उनकी फिटिंग और शेप बाहर भी साफ दिखती है।

ड्रेस के साथ करें लेयरिंग

अगर गर्भावस्था के दौरान आप अपने साथ कोई खास प्रयोग करने के मूड में नहीं हैं तो आप लेयरिंग कर सकती हैं। किसी भी ड्रेस और अपने लुक को खास बनाने के लिए श्रग, कैप और स्मार्ट जैकेट कैरी करें। इससे आपको कहीं ज्यादा फैशनेबल लुक मिलेगा।

मिनिमल जूलरी

मिनिमल जूलरी दिखने में बहुत लाइट वेट होती है जिसे इस अवस्था में आप आराम से कैरी कर सकती हैं। ऑफिस हो या फिर फैमिली फंक्शन मिनिमल जूलरी को आप कहीं भी पहन सकती हैं। यह आपकी पर्सनेलिटी में चार लगाने में काफी मदद करेगी।

एथनिक लुक

एथनिक लुक में ट्रेडशिनल और कंफर्टेबल दिखने के लिए आप लॉन्ग लेंथ कॉटन के सूट पहन सकती हैं।कलर कॉम्बिनेशन में हल्के और सॉफट कलर को आप चुन सकती हैं। इसके साथ ही हाथ प्रिंटेट या फिर हल्की कढ़ाई वाला काम भी आप पर बहुत फबेगा। अपने लुक को लाइट मेकअप और हाई पोनीटेल के साथ कंप्लीट करें।

एयरपोर्ट लुक

अगर आपको ट्रैवल के लिए निकलना है तो आप एयरपोर्ट लुक ट्राई कर सकती हैं। डार्क ब्लू कलर की जींस के साथ व्हाइट स्पोर्ट टी-शर्ट के साथ आर्मी प्रिंट जैकेट बहुत ही कंफर्टेबल है। आप चाहें तो जींस की जगह जॉगर्स भी पहन सकती हैं।

ऑफिस लुक

व्हाइट कलर की फ्रॉक ड्रेस के साथ ग्रे कलर के स्नीकर शूज और हाई बन आपके इस लुक को कंप्लीट कर देगा। आप इस लुक को स्लींग बैग और विंटेज सनग्लासेज के साथ कैरी करें।

पार्टी लुक

लाइट कलर की या फिर पीच कलर की लॉन्ग ड्रेस के साथ ब्लॉक हील पार्टी वेयर शूज आपके पार्टी लुक के लिए एकदम परफेक्ट मैच रहेगा। बालों को हल्का कर्ल्स और मेकअप को थोड़ा सा हाईलाइट करें।

प्लाज़ो विद श्रृग

गर्भावस्था के दौरान चौथे महीने से महिलाओं के शरीर में बदलाव होना शुरू हो जाता है। इस बीच हल्का-हल्का बेबी बंप दिखने लगता है ऐसे में आप टाइट जींस नहीं पहन सकतीं, लेकिन आप एंकल लेंथ श्रग के साथ प्लाज़ो पहनकर इस लुक को एंजॉय कर सकती हैं।

अंब्रेला फ्रॉक

अंब्रेला फ्रॉक इन दिनों वापस ट्रेंड में है। एंकल लेंथ अंब्रेला फ्रॉक पहन कर आप इसके साथ मैचिंग ज्वेलरी कैरी कर खुद को ट्रेडिशनल लुक दे सकती हैं और शाम की किसी भी फंक्शन को अटेंड कर सकती हैं। इस लुक में आप काफी फैशनेबल दिखेंगी।

लॉन्ग शर्ट विद पेरेला ट्राउजर

अगर आपका बेबी बंप ज्यादा दिखने लगा है और आप फॉर्मल्स पहनना चाहती हैं तो इस लिस्ट में आप लॉन्ग शर्ट और बिना इलास्टिक वाला पेरेला ट्राउजर पहनकर खुद को एग्जिक्यूटिव लुक दे सकती हैं। इसके साथ आप फ्लैट सैंडल्स भी पहन कर सकती हैं।

टी-शर्ट और कार्गो

अगर आपका इस दौरान पिकनिक मनाने का मन है और आप खुद को स्पोर्टी लुक देना चाहती हैं तो इसके लिए आप लूज़ टी शर्ट और कार्गो पैंट पहन कर जा सकती है ध्यान रहे कि आप ट्राउज़र का एक साइज बड़ा लें इससे आपके बेबी बंप पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

कॉटन की साड़ी

साड़ी हर फंक्शन में एलिगेंट लुक देने का काम करती है। बात अगर गर्भावस्था की हो तो इसमें भी आप साड़ी पहन सकती हैं। जिसका फैब्रिक कॉटन का हो, चंदेरी कॉटन, जूट कॉटन या कॉटन सिल्क, इस टाइप के फैब्रिक वाली साड़ी आप पहन कर ओपन पल्लू रख सकती है, जो आपको फुल कॉन्फिडेंस से भर देगा। ऐसी साड़ी अवॉइड करें जिससे आपकी बॉडी शेप दिखे।

इसे भी पढ़ें : आखिर ओवर ईटिंग क्यों करते हैं लोग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक बार फिर नजर आएंगे सुपरस्टार ‘रॉकी भाई’
Next Article जिन्दगी भर रहना है साथ तो इन बातों की बांध लें गांठ

Related Posts

अन्य खबरें

दांतों की सड़न से बचाएगी मुलेठी की चाय, जानें कैसे करें तैयार

October 25, 2026
Headlines

25 सालों का शानदार सफर, मशहूर डॉ भदानी बोले- मरीजों का भरोसा…

October 16, 2026
झारखंड

मशहूर डॉ भदानी का बदला ठिकाना, अब कहां करेंगे मरीजों का इलाज… जानें

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बंद क्रशर में नकाबपोशों का धावा, गार्ड की कनपटी पर सटाया हथियार और फिर…

November 3, 2026

‘मुरासु’ लाया बेमौसम बारिश, कल तक भीगेगा झारखंड; फिर लुढ़केगा पारा

November 3, 2026

राशिफल @ 03 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 3, 2026

राजधानी में नकली पानी के नेटवर्क पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 यूनिट्स पर एक्शन

November 2, 2026

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.