WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड ATS ने आतंकी संगठन ISIS से जुड़े दो संदेही आतंकियों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार संदेही आतंकियों के नाम आरिज हसनैन और मोहम्मद नसीम बताये गये। हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के महतो टोला का रहने वाले मोहम्मद नसीम को हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया। वहीं, गोड्डा के रहमत नगर के रहने वाले मो. आरिज हसनैन को गोड्डा से दबोचा गया। ATS को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड के हजारीबाग और गोड्डा में ISIS मॉड्यूल को ऑपरेट किया जा रहा है। मिले इनपुट पर झारखंड एटीएस ने हजारीबाग और गोड्डा में छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। एटीएस दोनों से पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में खपाया जाता है बिहार का ब्राउन शुगर, 4 धराये

