WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Latehar : भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर जितेंद्र नगेसिया ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। उसने लातेहार डीसी हिमांशु मोहन और पुलिस कप्तान अंजनी अंजन के सामने सरेंडर किया। मौक पर जितेंद्र नगेसिया का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। गढ़वा जिले के भंडारिया का रहने वाला जितेंद्र नगेसिया पिछले पांच वर्षों से माओवादी संगठन से जुड़ा हुआ था। वह लातेहार के बूढ़ा पहाड़ इलाके में एक्टिव रहता था। उसके खिलाफ पुलिस फाइल में करीब आधा दर्जन नक्सली मामले दर्ज हैं। सरेंडर करने के बाद जितेंद्र नगेसिया ने मीडिया को बताया कि साल 2018 में नक्सलियों ने उसके गांव में आये थे। दबाव बनाकर उसे संगठन में शामिल कर लिया था। लेकिन सरकार की सरेंडर पॉलिसी से प्रभावित होकर उसने सरेंडर कर दिया।
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में IED फटा, एक जवान शहीद, दो जख्मी

