WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : पटना के मसौढ़ी में सोमवार को कोचिंग जा रही अनामिका कुमारी की दिन दहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई। यह दुस्साहसिक वारदात मसौढ़ी थाना से कुछ ही दूरी पर हुई। काजीचक गांव में रहनेवाली अनामिका आज सुबह मसौढ़ी कोचिंग पढ़ने जा रही थी, तभी रास्ते में उसे एक युवक ने घेर लिया। पहले दोनों में खूब कहासुनी हुई। उसके बाद युवक ने बिना सोचे-समझे अपनी कमर से पिस्टल निकाल उसे गोली मार दी। मौके पर पहुंचे मसौढ़ी SDPO शुभम आर्य ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला एकतरफा इश्क का लगता है। वैसे पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : ऐश-मौज करना था तो तोड़ डाला दुकान का ताला

