Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 06:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ऐश-मौज करना था तो तोड़ डाला दुकान का ताला
Headlines

ऐश-मौज करना था तो तोड़ डाला दुकान का ताला

December 11, 2023No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ऐश-मौज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : अपनी ऐश-मौज और ख्वाहिशें पूरी करने के लिए एक जवान लड़का गुनाह कर बैठा। करीब 28 साल के मो. रिजवान ने एक किराने की दुकान में सेंधमारी कर डाली। किराना दुकान मुमताज अहमद का है। रात के अंधेरे में रिजवान ने दुकान का ताला तोड़ा और अंदर से 40 हजार रुपये, 4 गैस सिलेंडर एवं खाने-पीने का सामान चुरा लिया। अगले दिन जब भोर में मुमताज अहमद दुकान खोलने पहुंचे तो अवाक रह गये। दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर का नजारा बदला सा था। वे भागे-भागे हिंदपीढ़ी थाना पहुंचे और थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

तेज तर्रार माने जाने वाले कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय की देखरेख में टीम गठित की गई। गठित टीम ने तफ्तीश शुरू की और संदेही गुनहगार को धर दबोचा। डीएसपी ने बताया कि धराये मो रिजवान ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस को दिये अपने बयान में उसने खुलासा किया कि ऐश-मौज करने के चक्कर में उसने चोरी किये गये 40 हजार में से 20 हजार उड़ा दिये। वहीं, दो सिलेंडर भी खपा दिया। पुलिस ने बाकी के 20 हजार रुपये और दो सिलेंडर जब्त कर लिया है। मो रिजवान हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के लाह कोठी रोड का रहने वाला है। उसे दबोचने में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, हिंदपीढ़ी थानेदार इंस्पेक्टर विनय कुमार सिंह, केस आईओ एसआई निजय मंडल, करण टुडू, एएसआई अजय कुमार सिंह, सिपाही चुन्नू किस्कू और तोबियस केरकेट्टा की सराहनीय भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाकर होगा एक लाख : सीएम हेमंत

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराज्य की खुशहाली के लिए तिनका-तिनका जोड़ रहा हूं : सीएम हेमंत
Next Article मोहन यादव के हाथों मध्य प्रदेश की कमान

Related Posts

Headlines

नीतीश की सालों पुरानी मांग पूरी, CM बोले- गाद नीति से बिहार को मिलेगी बाढ़ से राहत

November 4, 2026
Headlines

नीति आयोग को भेजी जाएंगी बिहार की सक्सेस स्टोरीज, ACS क्या बोल गईं… जानें

November 4, 2026
Headlines

बिहार में नशे के नेटवर्क पर तगड़ा वार : 10 महीने में 6104 तस्कर अरेस्ट, 46 हजार किलो माल जब्त

November 4, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नीतीश की सालों पुरानी मांग पूरी, CM बोले- गाद नीति से बिहार को मिलेगी बाढ़ से राहत

November 4, 2026

नीति आयोग को भेजी जाएंगी बिहार की सक्सेस स्टोरीज, ACS क्या बोल गईं… जानें

November 4, 2026

बिहार में नशे के नेटवर्क पर तगड़ा वार : 10 महीने में 6104 तस्कर अरेस्ट, 46 हजार किलो माल जब्त

November 4, 2026

मधुबनी कांड : बख्शा नहीं जाएगा हत्यारोपी ASI, 5 SIT कर रहीं रेड, परिजनों से मिले DM-SSP

November 4, 2026

झारखंड : दो सगी नाबालिग बहनों से गैंगरे’प, तीन आरोपी गिरफ्तार

November 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.