Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 03:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड में युवाओं को मिलेगी नौकरी, 456 करोड़ इंवेस्टमेंट का हुआ MOU
झारखंड

झारखंड में युवाओं को मिलेगी नौकरी, 456 करोड़ इंवेस्टमेंट का हुआ MOU

December 18, 2023No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में एक बेहतर उद्योग पालिसी बनाई है। राज्य सरकार का प्रयास है कि झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अधिक से अधिक उद्योग स्थापित हों। नई उद्योग नीति के तहत लगातार कई अच्छी और विश्वसनीय उद्योग संस्थानों द्वारा झारखंड में निवेश करने की इच्छा जाहिर की है। निवेशक अब राज्य में उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। पिछले कुछ महीनों में कई जाने-माने उद्योग संस्थाओं द्वारा जमशेदपुर सहित अन्य जगहों पर अपने कंपनी का विस्तार किया है। मौका था झारखंड सरकार एवं पेप्सिको की बाटलिंग कंपनी वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के बीच मेमोरेंडम ऑफ अंडर स्टैंडिंग (MoU) का। सीएम ने कहा कि राज्य में स्थापित उद्योग संस्थानों में 75 प्रतिशत नौकरियां स्थानीय लोगों को मिले, इस निमित्त राज्य सरकार द्वारा नियम भी बनाया गया है। राज्य में निवेशकों को एक बेहतर माहौल के साथ-साथ सुरक्षा भी मुहैया करायी जा रही है।

वरुण बेवरेजेस लिमिटेड पतरातू में 456 करोड़ रुपए निवेश करेगी

Advertisement Advertisement

वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के अध्यक्ष रविकांत जयपुरिया ने सीएम के समक्ष जानकारी दी कि वरुण बेवरेजेस लिमिटेड एक भारतीय कंपनी है, जो पेप्सिको की बाटलिंग कंपनी के नाम से जाना जाता है। यह कंपनी विभिन्न पेय पदार्थों का उत्पादन एवं बोतल मैन्युफैक्चरिंग करती है। उन्होंने कहा कि वरुण बेवरेजेस लिमिटेड रामगढ़ जिला के पतरातू में 456 करोड़ रुपए निवेश करने जा रही है। कंपनी द्वारा यहां कार्बोनेटेड साफ्ट ड्रिंक जैसे पेप्सी, सेवेन अप, माउंटेन ड्यू, मिरिंडा, ट्रापिकाना फ्रूट जूस, एक्वाफिना पानी आदि का उत्पादन होगा। इसके साथ ही मिल्क बेस्ड ड्रिंक, वैल्यु एडेड डेयरी प्रोडक्ट एवं ड्रिंक के लिए बोतल का उत्पादन किया जाएगा। साथ ही कम्पनी द्वारा 4 मेगावाट सोलर पावर एनर्जी जनरेट कर आस-पास क्षेत्र में पावर सप्लाई किया जाएगा। उन्होंने सीएम को बताया कि वरुण बेवरेजेस लिमिटेड द्वारा शुरुआती चरण में 600 लोगों को नौकरी दी जाएगी।

मौके पर उद्योग विभाग, झारखंड सरकार के सचिव जितेंद्र सिंह एवं वरुण बेवरेजेस लिमिटेड के अध्यक्ष रविकांत जयपुरिया द्वारा मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) हस्ताक्षर की कॉपी आदान-प्रदान किया गया।

ये रहे मौजूद

मौके पर राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, उद्योग विभाग के सचिव जितेंद्र सिंह, उद्योग निदेशक भोर सिंह यादव, जीयाडा के एमडी शशि रंजन तथा वरुण बेवरेजेस लिमिटेड की ओर से अध्यक्ष रविकांत जयपुरिया, सचिव देवयाणी कानखोजे, चीफ फाइनेंस ऑफिसर प्रदीप गोयल, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर विश्वास अग्रवाल, जनरल मैनेजर ईश सेट्ठी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : पहाड़ी मंदिर के दान पेटी खोला गया, तीन लाख खराब नोट मिले

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहज एक इंफॉर्मेशन पर धरा गये 5 शातिर चोर
Next Article बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को लगी चोट… देखें फोटो

Related Posts

Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
झारखंड

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026
Headlines

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.