WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
निर्देशक शेखर सूरी की आगामी फिल्म ‘गन्स ऑफ बनारस’ का टीजर बुधवार को जारी हो गया है। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। फिल्म में करण नाथ, नतालिया, अभिमन्यु सिंह, गणेश वेंकटरमण, शिल्पा शिरोडकर, जरीना वहाब, मोहन अगाशे प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म के इस टीजर को फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा ने ट्विटर पर शेयर किया है।
फिल्म ‘गन्स ऑफ बनारस’ के टीजर की शुरुआत में अभिनेता करण नाथ की आवाज सुनाई देती हैं, जिसमें वह दमदार डायलॉग कहते हैं- ‘ये है काशी यानी शिव की नगरी बनारस और हम हैं यहां के गन्स ऑफ बनारस यानी आज के युवा लोंडे!’ फिल्म का टीजर एक्शन और फाइट से भरपूर है। शेखर सूरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को साइना नाथ, कमल नाथ और अशोक मुंशी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म 28 फरवरी, 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

