Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 16 September, 2026 • 03:46 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जल सहियाओं का गुस्सा उबाल पर, आक्रोश रैली निकाल क्या मांगा… जानें
Headlines

जल सहियाओं का गुस्सा उबाल पर, आक्रोश रैली निकाल क्या मांगा… जानें

February 22, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सहियाओं
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Chaibasa (Aashish Verma) : मासिक मानदेय नियमित रूप से नहीं मिलने पर जल सहियाओं का गुस्सा आज उबाल पर आ गया। गुस्साई जल सहियाएं आज सड़क पर उतर आईं। झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के चाईबासा ईकाई के बैनर तले सहियाओं ने आक्रोश रैली निकाली। यह आक्रोश रैली गांधी मैदाल से शुरू किया गया और मधु बाजार व गांधी टोला होते हुए चाईबासा के पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यालय पहुंचा। जोरदार विरोध प्रदर्शन के बाद गुस्साई जल सहियाओं ने कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रही सहियाओं को कांग्रेस का साथ मिला।

कांग्रेस जिला महासचिव त्रिशानु राय ने जल सहियाओं से कहा कि आप लोगों की बातों को उचित पटल पर रखा जाएगा। राज्य सरकार तथा कांग्रेस का हाथ जल सहियाओं के साथ है। उनकी जायज मांगों को लेकर आवश्यक कदम उठाये जाएंगें। संबंधित विभागीय अधिकारियों की लापरवाही और विफलता के कारण ही आज लोग सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को विवश है। राज सरकार निरंतर सर्वजन हित में लगातार काम कर रही है। राज्य सरकार की छवि को धूमिल करने वाले लोगों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

auto

रैली में जल सहिया एकता जिंदाबाद, नारी एकता जिंदाबाद, जलसहियाओं को मासिक मानदेय नियमित रूप से दिया जाए, जल के बिना जीवन अधूरा है के जोरदार नारे लगाए गए। सौंपे हुए ज्ञापन में न्यूतम मजदूरी के आधार पर मासिक मानदेय भुगतान की जाए। मृत्यु होने पर अनुकम्पा का लाभ दिया जाए। विभाग के रिक्त पदों पर वरीयता एवं योग्यता के आधार पर नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाए 65 वर्ष तक की सेवा गारंटी दी जाए। जल सहियाओं को जल स्वच्छता संबंधी कार्य दिया जाय और ऐसा काम ठेकेदारों से नही कराया जाए। जल सहियाओं को जल ड्रेस कोड़ दी जाए। सभी जल सहियाओं को काम करने के वास्ते टैब दी जाए। सभी जल सहियाओं को प्रत्येक माह मानदेय 18,000 रुपए दी जाए। सभी जल सहियाओं को ओडिशा राज्य की तर्ज पर अपने कार्य क्षेत्र में इधर-उधर करने के लिए स्कूटी दी जाए। जल सहियाओं का 10 लाख रुपए का बीमा लागू किया जाए… जैसी मांगे शामिल हैं।

कांग्रेस की ओर से नैतिक समर्थन महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिमा बारी, कांग्रेस जिला महासचिव त्रिशानु राय, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष रुईदास चाकी ने किया। प्रदर्शन में संध के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष एतवारी महतो, प्रदेश महामंत्री गायत्री देवी, मुन्नी बारी, सुप्रिया हेम्ब्रम, सुखमणि तिग्गा, मालती तामसोय, रोया बारी केराई, शीतल गोप सहित काफी संख्या में चाईबासा की जल सहिया मौजूद थीं।

इसे भी पढ़ें : “गुप्ता ट्रेडर्स से गैंग ने नहीं मांगी रंगदारी”, कुख्यात अमन का पोस्ट वायरल

इसे भी पढ़ें : राजधानी में होल्डिंग टैक्स को लेकर बड़ी खबर… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरामगढ़ थाना में मची खलबली… जानें कारण
Next Article 4 दिनों तक कई ट्रेनें कैंसिल, कई के रूट बदले… जानें डिटेल्स

Related Posts

Headlines

राजधानी में छत छिनती देख सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पुलिस से तीखी झड़प

September 16, 2026
झारखंड

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026
Headlines

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राजधानी में छत छिनती देख सड़कों पर उतरीं महिलाएं, पुलिस से तीखी झड़प

September 16, 2026

एक्शन मोड में SSP, अड्डेबाजों और नशेड़ियों पर रात के अंधेरे में कसा शिकंजा

September 16, 2026

राशिफल @ 16 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 16, 2026

तकनीक बनेगी किसानों की ताकत, 53 लाख Farmer Registry तैयार : मंत्री विजय सिन्हा

September 15, 2026

सम्राट सरकार ने खोला खजाना, कैबिनेट ने दी 17 अहम एजेंडों को मंजूरी

September 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.