Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:16 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर! अब 4 घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट
देश

फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर! अब 4 घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट

August 8, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने अपने बयान में कहा है कि सभी एयरलाइंस और हवाई अड्डों के प्रबंधन को अब घरेलू उड़ानों के लिए यात्रियों को 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा. आइए जानें पूरा मामला

अगर आप हवाई जहाज से सफर करने जा रहा हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है. दरअसल जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने से पाकिस्तानी पीएम इमरान खान बौखलाए हुए है. इसीलिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आतंकी हमलों की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम और पुख्ता कर दिए है. देश के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) ने अपने बयान में कहा है कि सभी एयरलाइंस और हवाई अड्डों के प्रबंधन को अब घरेलू उड़ानों के लिए यात्रियों को 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा. वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ान लेने वालो अब 4 घंटे पहले हवाई अड्डे पर पहुंच जाना होगा. आपको बता दें कि नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने हवाई अड्डों को यह भी निर्देश दिया है कि एयरपोर्ट पर ड्रोन, मॉडल और माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट पर निगरानी रखें. सभी एयरपोर्ट क्विक रिएक्शन टीम को तैनात रखें.

30 अगस्त तक लागू लागू रहेगा ये आदेश- नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा को लेकर ये कदम उठाया गया है. नया नियम 10 अगस्त से 30 अगस्त तक लागू रहेगा. आपको बता दें कि अभी तक सामान्य तौर पर घरेलू उड़ानों के लिए 2 घंटे और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से 3 घंटे पहले एयरपोर्ट जाना होता है.

अब 4 घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट 

30 अगस्त तक एयरपोर्ट पर विजिटर पास नहीं मिलेंगे. ब्यूरो ने विजिटर्स की एंट्री बंद कर दी है.

सभी गाड़ियों की होगी जांच- आदेश में कहा गया है कि एयरपोर्ट में आने वाली सभी गाड़ियों की जांच होगी. अगर कोई गाड़ी पार्किंग में भी खड़ी होती है तो उसकी भी जांच होगी. एयरपोर्ट टर्मिनल के बाहर हों या पिक-ड्रॉप सर्विस में लगी हों. इसी तरह सभी यात्रियों की एयरपोर्ट में घुसने से लेकर विमान में चढ़ने तक बेहद गहन जांच होगी.

> यात्रियों के अलावा अब पायलट, क्रू स्टाफ, ग्राउंड स्टाफ समेत एयरपोर्ट के सभी कर्मचारियों की जांच की जाएगी.

एयरपोर्ट में आने वाली सभी गाड़ियों की जांच होगी

>> साथ ही यह भी देखा जाएगा कि इनमें से किसी ने शराब तो नहीं पी है. इन सबका ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट होगा. अभी तक सिर्फ पायलट और केबिन क्रू ही इस प्रक्रिया से गुजरते थे.

>> BCAS ने कहा है कि जो भी ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट में शराब पीकर पकड़े गए तो उसके खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

>> ऐसी हरकत पर पायलट का लाइसेंस भी रद्द हो सकता है. वहीं, कर्मचारी बगैर लाइसेंस काम करते हैं उन्हें अस्थायी या स्थायी रूप से नौकरी से निकाला जा सकता है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleउन्नाव रेप पीड़िता के खून में खतरनाक बैक्टीरिया, 7 में से 6 एंटीबायोटिक बेअसर
Next Article महबूबा मुफ्ती का PDP के राज्यसभा सांसदों को संदेश, ‘सदन से दें इस्तीफा’

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.