Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 06:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » उन्नाव रेप पीड़िता के खून में खतरनाक बैक्टीरिया, 7 में से 6 एंटीबायोटिक बेअसर
देश

उन्नाव रेप पीड़िता के खून में खतरनाक बैक्टीरिया, 7 में से 6 एंटीबायोटिक बेअसर

August 8, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

विशेषज्ञों के मुताबिक, उन्नाव रेप पीड़िता के ब्लड में पाया गया बैक्टीरिया काफी रेयर है, जो आमतौर पर मल में पाया जाता है. यह ब्लड में कैसे पहुंचा, इसका पता लगाया जाना चाहिए. इस बैक्टीरिया पर कई दवाएं बेअसर साबित होती हैं.

उन्नाव रेप (Unnao Rape Victim) पीड़िता का दिल्ली के एम्स (AIIMS) में इलाज जारी है. उसकी हालत लगातार गंभीर बनी हुई है. इस बीच लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) अस्पताल से पीड़िता को हुए इंफेक्शन को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है. जब पीड़िता केजीएमयू में भर्ती थी, तो उसका ब्लड कल्चर किया गया था. इस कल्चर रिपोर्ट में खून में खतरनाक बैक्टीरिया पाया गया है. गंभीर बात ये है कि इस बैक्टिरिया पर सात प्रमुख एंटीबायोटिक दवाओं में से छह बेअसर पाई गई हैं. केजीएमयू पीड़िता की इस कल्चर रिपोर्ट को अब एम्स भेजेगा.

Advertisement

ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान किए गए पीड़िता के ब्लड कल्चर में एंटिरोकोकस बैक्टीरिया पाया गया है, जिसमें अधिकतर एंटीबायोटिक बेअसर होती हैं.

केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. संदीप तिवारी के मुताबिक, आईसीयू में भर्ती मरीजों को दी जाने वाली प्रमुख एंटीबायोटिक के प्रभाव की टेस्टिंग की गई. लैब में ड्रग सेंसिटीविटी टेस्टिंग में सात एंटीबायोटिक दवाओं की जांच की गई. उसमें से पीड़िता पर छह एंटीबायोटिक बेअसर पाई गईं. विशेषज्ञों ने इसे मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस करार दिया. पीड़िता में एंटिरोकोकस बैक्टीरिया की पुष्टि हुई है. इसकी रिपोर्ट एम्स भेज दी जाएगी.

रेयर है बैक्टीरिया, निपटना कठिन चुनौती

विशेषज्ञों के मुताबिक, यह बैक्टीरिया काफी रेयर है और मल में पाया जाता. यह ब्लड में कैसे पहुंचा इसका पता लगाया जाना चाहिए. इसकी वजह से दवाएं बेअसर हो जाती हैं.

बता दें कि रायबरेली सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल पीड़ित युवती को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था. जहां वेंटीलेटर यूनिट में उसका इलाज चला. बाद में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर पीड़िता को पांच अगस्त को एयरलिफ्ट कर दिल्ली के एम्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleआर्टिकल 370 पर JDU का यू-टर्न! पार्टी सांसद बोले- अब मोदी सरकार के साथ
Next Article फ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर! अब 4 घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट

Related Posts

देश

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026
Headlines

एशियन गेम्स में रिलायंस फाउंडेशन का डंका : 29 पदकों पर कब्जा, नीता गदगद

October 4, 2026
झारखंड

राष्ट्रीय स्तर पर चमका CCL, दिल्ली में मिला ‘स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन लीडरशिप अवार्ड’

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.