Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » महबूबा मुफ्ती का PDP के राज्यसभा सांसदों को संदेश, ‘सदन से दें इस्तीफा’
देश

महबूबा मुफ्ती का PDP के राज्यसभा सांसदों को संदेश, ‘सदन से दें इस्तीफा’

August 8, 2019No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) चाहती हैं कि उनके राज्यसभा के दोनों सांसद (PDP RajyaSabha MP) अपनी सदस्यता से इस्तीफा (Resign) दे दें। एचटी को पूर्व सीएम के एक सहयोगी ने बताया कि जब महबूबा मुफ्ती घर से गेस्ट हाउस शिफ्ट हो रही थीं, जहां पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है, तब उन्होंने संदेश दिया कि इस्तीफा दें या फिर निष्कासन का सामना करें। हालांकि, एचटी ने स्वतंत्र रूप से इसको कंफर्म नहीं किया है।

बता दें कि पीडीपी ने बीजेपी के साथ जम्मू कश्मीर में जून 2018 तक सरकार चलाई थी। हालांकि, इसके बाद बीजेपी ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। वहीं, पीडीपी के राज्यसभा में दो सांसद हैं। मीर फय्याज और नजीर अहमद। राज्यसभा में अनुच्छेद 370 को हटाने को लेकर बिल पेश करने के बाद दोनों सांसदों ने अपने कपड़े फाड़ लिए थे।

फय्याज ने कहा कि हम भी इस्तीफा देना चाहते हैं लेकिन उससे पहले अपने शीर्ष नेतृत्व से संपर्क करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘हम किसी से भी बातचीत नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि जम्मू कश्मीर की सभी फोन लाइनें बंद कर दी गई हैं। हम पहले इस बारे में चर्चा करेंगे और फिर फैसला लेंगे।

बता दें कि जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा संबंधी अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के प्रस्ताव संबंधी संकल्प और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख में विभाजित करने वाले विधेयक को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार रात को मंजूरी दे दी थी। इसका मतलब यह हुआ कि अब इसे कानूनी तौर पर लागू किया जा सकेगा। इससे पहले संसद ने भी इस विधेयक पर अपनी मुहर लगाई। राज्ससभा में जम्मू और कश्मीर पुनर्गठन विधेयक, 2019 को 70 के मुकाबले 370 मतों से स्वीकृति दी। जबकि मंगलवार को लोकसभा ने अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को समाप्त करने के प्रस्ताव संबंधी संकल्प को 72 के मुकाबले 351 मतों से स्वीकृति दी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleफ्लाइट से यात्रा करने वालों के लिए बड़ी खबर! अब 4 घंटे पहले पहुंचना होगा एयरपोर्ट
Next Article देश की सुरक्षा को ताक पर रख इस कंपनी ने सरकार को लगाया हजारों करोड़ों का चूना

Related Posts

Headlines

आइए बिहार, ग्रीन एनर्जी में 2.57 लाख करोड़ का खुला बाजार… दिल्ली में बोले ऊर्जा मंत्री

November 4, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

PM मोदी ने किया रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो का आगाज, CM सम्राट भी हुए शामिल

November 2, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हवा में झूलते शीशे पर अब चलेंगे नन्हे कदम, राजगीर ग्लास ब्रिज पर लगी रोक हटी

November 6, 2026

सीएम सम्राट ने मंत्री कुमार शैलेंद्र के पिता को दी श्रद्धांजलि, परिजनों का बंधाया ढांढस

November 6, 2026

पंचायत सरकार भवनों के निर्माण में लाएं तेजी, ठेकेदारों की तय हो जवाबदेही : सीएम सम्राट

November 6, 2026

बॉर्डर से लेकर पंचायत तक महातैयारी, छठ पर घर लौटने वालों का कुछ ऐसे स्वागत करेगा बिहार

November 6, 2026

परदेस से लौटने वालों को मिले सुरक्षित और स्वच्छ बिहार, त्योहारों में कोताही नहीं : सीएम

November 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.