Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 24 October, 2026 • 02:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » देश की सुरक्षा को ताक पर रख इस कंपनी ने सरकार को लगाया हजारों करोड़ों का चूना
बिजनेस

देश की सुरक्षा को ताक पर रख इस कंपनी ने सरकार को लगाया हजारों करोड़ों का चूना

August 8, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-63 में फर्जी सेट टॉप बॉक्स के जरिये सरकार को सालाना करीब 5 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाने वाली एक कंपनी के चीनी डायरेक्टर और एक भारतीय कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

पाकिस्‍तान ने अब समझौता एक्‍सप्रेस रोकी, अटारी स्‍टेशन मैसेज भेजा- अपना ड्रपाकिस्तान: कोच के बाद अब कई क्रिकेटरों की छुट्टी, मलिक-हफीज भी कॉन्ट्रैक्ट लखिसियाए पाकिस्‍तान ने समझौता एक्‍सप्रेस हमेशा के लिए बंद की,

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर-63 में फर्जी सेट टॉप बॉक्स के जरिये सरकार को सालाना करीब 5 हजार करोड़ रुपये का चूना लगाने वाली एक कंपनी के चीनी डायरेक्टर और एक भारतीय कर्मचारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. पुलिस ने ये कार्रवाई एक कंपनी की शिकायत पर की जिसके डाटा को चोरी कर ग्राहकों को फर्जी सेट टॉप बॉक्स के जरिये बहुत कम कीमत में सैटेलाइट टीवी चैनलों का प्रसारण दिखाया जा रहा था. आरोपियों से 70 से 80 हजार ऐसे सेट टॉप बॉक्स भी बरामद किए गए जिनसे भारतीय कानूनों का उल्लंघन कर दर्शकों को खुलेआम प्रतिबंधित पाकिस्तानी चैनल और अश्लील पॉर्न फिल्में दिखाई जाती थीं.

कंप्यूटर पार्ट्स के नाम पर मंगाते थे सेट टॉप बॉक्स
सरकारी एजेंसियों की नाक के नीचे ‘4 मस्कमैन इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड’ नाम की इस कंपनी का धंधा कितना फलफूल रहा था इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छापे के दौरान उसके दफ्तर से नोट गिनने वाली मशीन तक बरामद हुई. आरोप है कि कंपनी कंप्यूटर पार्ट्स के नाम से चीन से चोरी छिपे सेट टॉप बॉक्स का आयात कर कस्टम ड्यूटी की चोरी करती थी. आरोप है कि देश भर में फैले अपने जाल की बदौलत ये कंपनी बिना MRP लिखे सेट टॉप बॉक्स को कम दाम पर बेच कर और पे चैनलों के डाटा को चोरी कर GST की चोरी भी करती थी.

2500 करोड़ तक की जीएसटी चोरी का आरोप
एक अनुमान के अनुसार पे चैनलों के डाटा की चोरी कर सब्सक्रिप्शन की रकम पर चुकाई जाने वाली GST के तौर पर ही सरकार को सालाना करीब 2000 से 2500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ. वहीं फर्जी सेट टॉप बॉक्स की बिक्री से सरकार को करीब 1000 करोड़ रुपये सालाना नुकसान होने का अनुमान है. वहीं पे चैनल के सब्सक्रिप्शन फी के तौर पर सरकार को मिलने वाली सालाना करीब 1400 करोड़ रुपये की रकम भी सरकार को नहीं मिल सकी. इतनी बड़ी लूट के सामने आने के बाद GST अधिकारियों ने भी जल्दी ही इस कंपनी के खिलाफ जांच शुरू करने का दावा किया. कंपनी के इनकम टैक्स रिटर्न में भी भारी गड़बड़ी का शक जताया जा रहा है.

प्रतिबंधित पाकिस्तानी चैनलों को भी दिखाती थी कंपनी
‘4 मस्कमैन इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड’ का ये गोरखधंधा न सिर्फ ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड यानी BIS का उल्लंघन है बल्कि देश की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है. वो चीनी तकनीक वाले सेट टॉप बॉक्स पर एक वाईफाई डोंगल लगा कर देश की बड़ी DTH कंपनियों के डाटा की भी चोरी करती थी और इसके जरिये प्रतिबंधित पाकिस्तानी चैनलों को भी खुलेआम दिखाती थी. इसके साथ ही इन सेट टॉप बॉक्स के जरिये रात के वक्त पॉर्न फिल्में दिखाने का भी गोरखधंधा चलता था. देश भर में फैले इस पूरे गोरखधंधे का मास्टरमाइंड कौन है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है. हालांकि इस मामले में हिरासत में लिए गए चीनी नागरिक और उसके भारतीय कर्मचारी से पूछताछ शुरू हो चुकी है. नोएडा पुलिस इस मामले में गहराई से छानबीन कर जरूरी कानूनी कार्रवाई की तैयारी करने में जुट गई है.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहबूबा मुफ्ती का PDP के राज्यसभा सांसदों को संदेश, ‘सदन से दें इस्तीफा’
Next Article ऑटो इंडस्ट्री ने मांगा राहत पैकेज, रखी 10 फीसदी GST कट की डिमांड

Related Posts

Headlines

रोमिंग का वादा कर विदेश में छोड़ा बेसहारा, पटना उपभोक्ता आयोग ने एयरटेल पर ठोका हर्जाना

October 23, 2026
बिजनेस

जियो की आंधी में सब छूटे पीछे, पहले दिन बरसे ₹70 हजार करोड़

October 21, 2026
बिहार

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 24, 2026

कुख्यात राहुल दुबे के घर ढोल नगाड़ों के साथ पहुंची गिद्दी पुलिस, फिर…

October 23, 2026

Gen Z को राष्ट्रभक्ति से जोड़ेगा हेडगेवार का महानाट्य, सीएम बोले- हर जिले में मंचन…

October 23, 2026

PM विश्वकर्मा योजना में अटकी मदद? तुरंत इन नंबरों पर करें कॉल, जानें कैसे मिलेगा लाभ

October 23, 2026

सिर्फ खाद-बीज नहीं, पैक्स अब देगी पत्तल-प्लेट से लेकर जन औषधि केंद्र चलाने तक की ट्रेनिंग

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.