Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 01:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजधानी रांची में बदला गया ट्रैफिक रूट, कब से कब तक… जानें
Headlines

राजधानी रांची में बदला गया ट्रैफिक रूट, कब से कब तक… जानें

April 15, 2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ट्रैफिक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : रामनवमी पर्व को लेकर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसे लेकर रांची ट्रैफिक एसपी ने रविवार रात अधिसूचना जारी की है। जिसमें 16 अप्रैल को रामनवमी को लेकर अखाड़ों से संध्या में झांकी निकलने, 17 अप्रैल को रामनवमी की मुख्य शोभा यात्रा जुलूस और 18 अप्रैल को चैती दुर्गा पूजा का विसर्जन कार्यक्रम भी निर्धारित है। इसे लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

16 अप्रैल की ट्रैफिक व्यवस्था

मंगलवार को शाम चार बजे से 17 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालित होंगे। वहीं किशोरी यादव चौक से अपर बाजार, महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक के तरफ से अपर बाजार, महाबीर मंदिर चौक एवं सुभाष चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक की तरफ सामान्य परिचालन वर्जित रहेगा।

17 अप्रैल के लिए ट्रैफिक व्यवस्था

17 अप्रैल को सुबह 8 बजे से 18 अप्रैल के सुबह चार बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालित होंगे। निजी एवं यात्री वाहनों का परिचालन विभिन्न मार्गों में दोपहर एक बजे से जुलूस समाप्ति तक बदले गए हैं।

  • -किशोरी यादव चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक, शहीद चौक के तरफ से अपर बाजार महाबीर मंदिर चौक एवं सुभाष चौक से अपर बाजार महावीर मंदिर चौक की तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  • -एसएसपी आवास चौक से कचहरी चौक, शहीद चौक जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • -सर्कुलर रोड से आने वाले वाहन जेल चौक तक ही पहुंच सकेंगे एवं उसी जगह से अन्य मार्गों पर परिचालित होंगे।
  • -जाकिर हुसैन पार्क से कमिश्नर चौक, रेडियम चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
  • -पुराना नगर निगम कार्यालय वाले मार्ग से कमिश्नर चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  • -चडरी तालाब से अल्बर्ट एक्का चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  • -प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  • -पुरुलिया रोड से सर्जना चौक के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  • -एसएन गांगुली रोड,विष्णु गली, बुधिया गली एवं राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  • -चर्च रोड से मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  • -उल हाउस के पास मेन रोड के तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  • -कर्बला चौक से रतन पीपी आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  • -पीपी कंपाउंड से सुजाता चौक की तरफ आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  • -चुटिया बाजार रोड में दोनों तरफ से वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  • -राजेन्द्र चौक से ओवरब्रिज, सुजाता चौक की ओर सभी प्रकार के सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा।
  • -पिस्का मोड़ से रातू रोड न्यू मार्केट चौक की तरफ सामान्य परिचालन वर्जित रहेगा।

18 अप्रैल के लिए ट्रैफिक व्यवस्था

18 अप्रैल को सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। सभी प्रकार के भारी मालवाहक वाहन रिंग रोड होकर अपने गंतव्य तक परिचालित होंगे। साथ ही चैती दुर्गा विसर्जन के दौरान विसर्जन वाले रूट पर आवश्यकतानुसार रूट को डायवर्ट किया जाएगा। रांची शहर के अन्य मागों में रामनवमी शोभा यात्रा,जुलूस के आधार पर यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट किया जाएगा।

ट्रैफिक

इसे भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने जारी किया घोषणा पत्र

इसे भी पढ़ें : झामुमो के पूर्व MLA को उम्रकैद… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : दफन हो गया माफिया डॉन मुख्तार, बेटे ने आखिरी बार दी मूंछों पर ताव

इसे भी पढ़ें : माफिया मुख्तार की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पत्नी और तीन बेटियों को का*ट डाला, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleINIDA गठबंधन पर जमकर बरसे AJSU सुप्रीमो, क्या बोल गये… जानें
Next Article कांग्रेस ने 10 और उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान… देखें लिस्ट

Related Posts

Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
Headlines

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
Headlines

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026

बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.