Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 3 October, 2026 • 02:06 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने जारी किया घोषणा पत्र
Headlines

लोकसभा चुनाव 2024 : सपा ने जारी किया घोषणा पत्र

April 10, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सपा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Lucknow : सपा यानी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को विजन डॉक्यूमेंट नाम से अपना घोषना पत्र जारी किया। इसमें जनता से कई वादे किए गए हैं। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गांरटी और साल 2025 तक जातिगत जनगणना कराने समेत कई वादे पार्टी ने किए हैं।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। अखिलेश ने बताया कि इसमें मीडिया की आजादी का अधिकार, जातिगत जनगणना का अधिकार, गरीबी से निकालने का अधिकार, 24 घंटे बिजली पाने का अधिकार, खेल प्रतिभाओं का अधिकार आदि जैसे कई अधिकारों को शामिल किया गया है।

Advertisement

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए समाजवादी पार्टी का विज़न डॉक्यूमेंट ‘जनता का मांग पत्र’ जारी किया। pic.twitter.com/BbkIBnEkSC

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) April 10, 2024

अखिलेश ने कहा कि 2025 तक जाति आधारित जनगणना कराएंगे। इसके आधार पर 2029 तक सभी को हिस्सेदारी मिलेगी। जातिगत जनगणना को इसमें प्राथमिकता दी गई है। दूध समेत सभी फसलों के लिए किसानों को एमएसपी देंगे। कानून गारंटी के रूप में किसानों को एमएसपी दिया जाए। किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था मुफ्त, किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। किसान आयोग का गठन किया जाएगा। भूमिहीन किसानों को 5 हजार हर माह पेंशन, हर 10 किमी पर एक मंडी की स्थापना की जाएगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि युवा और रोजगार, आटा और डेटा का अधिकार, निःशुल्क शिक्षा का अधिकार, महिलाओं के खिलाफ अपराध के लिए जीरो टॉलरेंस, पुरानी पेंशन बहाली, अग्निवीर व्यवस्था को समाप्त करना जैसे मुद्दों को शामिल किया गया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस विजन डॉक्यूमेंट में हमने जनता की ही बातों को शामिल किया है और इस बार जनता ही चुनाव लड़ रही है और वह भाजपा का हिसाब किताब इस बार कर देगी। रोजगार को लेकर अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार नहीं देना चाहती, इसलिए भारतीय जनता पार्टी पेपर लीक जानबूझ करा रही है।

इस दौरान रामगोविन्द चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, इन्द्रजीत सरोज, लालजी सुमन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, जूही सिंह, राजीव निगम आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : हर हालत में क्राइम कंट्रोल करें, क्या बोल गये CM…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझामुमो के पूर्व MLA को उम्रकैद… जानें क्यों
Next Article भाजपा ने जारी की अपनी 10वीं लिस्ट

Related Posts

Headlines

बिजली कब गई, क्यों गई और कब आएगी… अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

October 3, 2026
Headlines

पाकुड़ के होटल में बंगाल पुलिस की रेड, 26 जिप सदस्यों को लेकर आधी रात भारी बवाल

October 3, 2026
Headlines

पिछली दो बार की कसक इस बार गोल्ड जीतकर निकाली : निक्की प्रधान

October 3, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली कब गई, क्यों गई और कब आएगी… अब मोबाइल पर मिलेगा पल-पल का अपडेट

October 3, 2026

पाकुड़ के होटल में बंगाल पुलिस की रेड, 26 जिप सदस्यों को लेकर आधी रात भारी बवाल

October 3, 2026

पिछली दो बार की कसक इस बार गोल्ड जीतकर निकाली : निक्की प्रधान

October 3, 2026

JSSC-CGL पेपर लीक : CID ने प्रेस संचालक के करीबी को बोकारो से दबोचा, बांटा था आंसर

October 3, 2026

राशिफल @ 03 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.