Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 29 April, 2026 • 09:51 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » प्रचंड गर्मी में डिहाइड्रेशन से कैसे बचें, जानें डॉक्टर का अचूक फॉर्मूला
Headlines

प्रचंड गर्मी में डिहाइड्रेशन से कैसे बचें, जानें डॉक्टर का अचूक फॉर्मूला

April 24, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गर्मी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : झारखंड में पारा के बढ़ते ही जोरदार गर्मी पड़ने लगी है। राजधानी रांची में अगले तीन रोज में पारा 40 डिग्री से पार होने के आसार हैं। वहीं, पाकुड़, साहिबगंज, दुमका और गोड्डा में भी हीट वेब चलने की चेतावनी दी गई है। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मीडिया को बताया कि आनेवाले दिनों में गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है। कई हिस्सों में गर्म हवायें चलेगी। भरी दोपहरी में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं, पारा बढ़ते ही कुछ डॉक्टरों की क्लीनिक में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इक्का-दुक्का डॉक्टर रांची में ऐसे हैं कि सेम डेट उनका नंबर तक नहीं मिल पाता। उल्टी, दस्त व डिहाइड्रेशन की शिकायत लेकर लोग क्लीनिक और अस्पताल पहुंच रहे हैं। खबर है कि गुजरे कुछ दिनों में रिम्स और सदर अस्पताल में करीब 13 सौ बच्चे उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद पहुंचे। बड़े-बुजुर्गों का कष्ट भी बढ़ता जा रहा है। बच्चों को ठीक होने में पांच दिन लग जा रहे हैं, वहीं बड़े-बुजुर्ग 3-4 दिनों तक खाट पकड़े रहते हैं। सुकून देने वाली बातें यह है कि समय पर दवा लेने पर लोग चंगा हो जा रहे हैं।

झारखंड के जाने-माने BAU के चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ उमा शंकर वर्मा का कहना है कि गर्मी में डिहाइड्रेशन लोगों को परेशान कर सकता है। मौसम की मार शरीर सहन नहीं कर पा रहा है। बुजुर्ग और बच्चों को ज्यादा अलर्ट रहने की जरूरत है। देखा जा रहा है कि पहले उल्टी-बुखार होता है। फिर 12 से 24 घंटे बाद पतले दस्त होने लगते हैं। जिसके चलते शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसे इंफेक्टिव डायरिया और डिहाइड्रेशन कहते हैं। बच्चा के सुस्त होते ही उनके गार्जियन को जाग जाना चाहिये। ORS का घोल पिलाते रहना चाहिये। वहीं, सीधे धूप में जाने से बचना चाहिये। खूब पानी पीना जरूरी है। धूप से बचने के लिये सिर को किसी चीज से ढक लें। हीट स्ट्रोक होने पर बर्फ व ठंडे पानी का इस्तेमाल करें।

Advertisement Advertisement

इसे भी पढ़ें : नींद पूरी करना बेहद जरूरी, नहीं तो बाद में पड़ेगा…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘लालटेन’ अब भभक रही है, जल्दी बुझ भी जायेगी : राजनाथ सिंह
Next Article 13 राज्यों की 88 सीटों पर आज शाम थम जायेगा प्रचार

Related Posts

हेल्थकेयर

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026
Headlines

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026
Headlines

सम्राट कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, इन अहम एजेंडों दो दिया ग्रीन सिग्नल

April 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कम सोने वालों सावधान, दिमाग और दिल दोनों पर पड़ रहा है सीधा असर

April 29, 2026

रामनगरी में भक्ति का महासंगम, योगी बोले- राम मंदिर ने तोड़ी जाति की दीवार

April 29, 2026

ट्रेजरी घोटाले में बड़ा धमाका : बोकारो एसपी ऑफिस का कर्मी CID के शिकंजे में

April 29, 2026

गर्मियों में स्किन को रखें ऑयल-फ्री और चमकदार, अपनाएं ये रूटीन

April 29, 2026

जिम और डाइट के बाद भी क्यों नहीं घटता वजन, जानिए असली वजह

April 29, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.