Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 12 September, 2026 • 02:41 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ‘लालटेन’ अब भभक रही है, जल्दी बुझ भी जायेगी : राजनाथ सिंह
Headlines

‘लालटेन’ अब भभक रही है, जल्दी बुझ भी जायेगी : राजनाथ सिंह

April 24, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
राजनाथ सिंह
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bhagalpur : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने INDIA गठबंधन पर जमकर हमला बोला। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राजद के हुक्म और हुकूमत को आपने लंबे समय तक देखा है। इनकी सारी शक्ति इसी में खर्च हो जाती है। इन्होंने गांव देहात को पिछड़ा बनाकर रखा है। देश और बिहार के जनता को इन लोगों ने मूर्ख बनाकर रखा है। जो सपना बाबा भीमराव अंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर ने देखा था, अगर उसे सचमुच कोई पूरा कर रहा है तो वह देश के PM नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। मौका था भागलपुर के कहलगांव में आयोजित जनसभा का।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कांग्रेस के लोग धर्म के आधार पर समाज को बांट कर अपनी सरकार बनना चाहते हैं। राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं करनी चाहिए। राजनीति अगर करनी चाहिए तो देश बनाने के लिए करनी चाहिए। हमारी सरकार ने किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं किया। पक्का मकान अगर मिला है तो सभी धर्म के लोगों को मिला है। किस धर्म के लोगों को राशन देना चाहिए और किस धर्म को नहीं देना चाहिए हमारी सरकार ने ऐसा नहीं किया।

auto

विपक्ष पर निशाना साधते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार को इन लोगों ने बर्बाद किया है। खासकर राजद और कांग्रेस ने बिहार को बर्बाद किया है। सारे देशों में बिहार की चर्चा है कि वहां जंगल राज है। मुख्यमंत्री और मंत्री भारत में जेल जा रहे है। क्या यह काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। बिहार की जनता ने इस बार फैसला कर लिया है कि अगर किसी के साथ रहेगी तो वह भारतीय जनता पार्टी के साथ रहेगी।

उन्होंने अपने संबोधन के दौरान कहा कि राजद के लोग कहते हैं कि लालटेन जल रही है और जलती रहेगी लेकिन मैं कहता हूं कि लालटेन अब भभक रही है। उसका तेल खत्म हो गया है। जल्दी बुझ भी जायेगी। मौके पर विधायक और एनडीए गठबंधन के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : लालू के दामाद भी लड़ेंगे चुनाव, RJD से नहीं…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहाई कोर्ट सख्त, हिंसा नहीं रुकी तो चुनाव नहीं
Next Article प्रचंड गर्मी में डिहाइड्रेशन से कैसे बचें, जानें डॉक्टर का अचूक फॉर्मूला

Related Posts

Headlines

सीतामढ़ी में जिप प्रतिनिधि को मारी 8 गोलियां, भड़की भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, SP की गाड़ी समेत 8 गाड़ियां तोड़ी

September 12, 2026
Headlines

किशोरी का सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंका, लव मैरिज और प्रेग्नेंट होने का दावा

September 12, 2026
बिहार

बैंक ऑफ बड़ौदा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 1 करोड़ रुपये, सीएम ने जताया आभार

September 11, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीतामढ़ी में जिप प्रतिनिधि को मारी 8 गोलियां, भड़की भीड़ ने आरोपी का घर फूंका, SP की गाड़ी समेत 8 गाड़ियां तोड़ी

September 12, 2026

किशोरी का सिर धड़ से अलग कर जंगल में फेंका, लव मैरिज और प्रेग्नेंट होने का दावा

September 12, 2026

राशिफल @ 12 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 12, 2026

योगी सरकार का ‘सेवा संकल्प’ : 17 को जगमग होगी यूपी, अफसरों के नंबर होंगे सार्वजनिक

September 11, 2026

बस्ते का बोझ हटेगा, खिलौनों से दोस्ती होगी… यूपी के स्कूलों में सजेगी सपनों की ‘बालवाटिका’

September 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.