Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 5 May, 2026 • 07:59 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नौतपा का कहर खत्म, थोड़ी राहत के बाद फिर सतायेगी गर्मी… जानें
रांची

नौतपा का कहर खत्म, थोड़ी राहत के बाद फिर सतायेगी गर्मी… जानें

June 3, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गर्मी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : नौ दिनों तक प्रचंड गर्मी से तपाने के बाद नौतपा आखिरकार बीते रविवार को खत्म हो गया। वहीं, मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। साथ ही 48 डिग्री पहुंच चुके पारा में भी गिरावट दर्ज की गयी। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार नौतपा खत्म होने के बाद दो-चार दिन तो गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन इसे बाद फिर से पारा बढ़ने का चांस है। अंदेशा तो यह है कि सात जून के बाद कहीं-कहीं तापमान 45 डिग्री पार भी जा सकता है।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि आज यानी जून को उत्तर-पूर्वी, मध्य तथा दक्षिणी झारखंड में कहीं-कहीं गरज और तेज हवाओं के साथ ठनका गिरने की संभावना है। इन जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकतीं हैं। उत्तर-पूर्वी हिस्से में देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले आते हैं जबकि दक्षिणी झारखंड में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा और मध्य झारखंड में रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी और रामगढ़ जिले आते हैं।

चार जून को गढ़वा, पलामू एवं चतरा जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति देखी जाएगी। लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद पांच और छह जून को नौ जिलों में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। कहा गया है कि गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा जिलों में कहीं-कहीं हीट वेव की स्थिति रहेगी।

राजधानी रांची में आज यानी तीन जून को आंशिक बादल छाए रहेंगे। गरजने वाले बादल भी बन सकते हैं। इसके बाद चार जून से आसमान साफ हो जाएगा। रांची का तापमान दो से तीन डिग्री बढ़ जाएगा और लू चलने लगेगी। चार जून से छह जून तक राजधानी रांची में लू चलेगी। अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें : “…तो 5 जून को हेमंत जेल से बाहर आएंगे” क्या बोल गये केजरीवाल… देखें

इसे भी पढ़ें : विपक्षी गठबंधन के पास विकास का कोई प्लान नहीं : सुदेश महतो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleइस IAS अधिकारी से ED आज फिर करेगी पूछताछ
Next Article दारू के चलते सिर धड़ से अलग, क’टी मुड़ी लेकर पहुंचा घर, फिर…

Related Posts

Headlines

‘खौफ का कमांडर’ पुलिस के शिकंजे में, लेवी नहीं देने पर बरसाता था गोलियां

May 4, 2026
Headlines

रांची में सजेगा शिव महापुराण का भव्य दरबार, SP-SDM ने लिया तैयारियों का जायजा

May 4, 2026
Headlines

असम में JMM ने दिखाया दम, CM हेमंत की ‘एकला चलो’ रणनीति ने चौंकाया

May 4, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026

राशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 5, 2026

फाइलों की सुरक्षा को लेकर बंगाल में हाई अलर्ट, कॉपी और मूवमेंट पर रोक

May 4, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.