Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 03:47 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमर शहीद निर्मल दा अलग राज्य आंदोलन के एक अहम स्तंभ थे : CM
Headlines

अमर शहीद निर्मल दा अलग राज्य आंदोलन के एक अहम स्तंभ थे : CM

August 8, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamshedpur : ”अमर शहीद निर्मल दा, एक ऐसी शख्सियत, जो झारखंड अलग राज्य आंदोलन के एक अहम स्तंभ थे। अलग राज्य के लंबे समय तक चले संघर्ष में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आज उनके बलिदान दिवस पर सभी अमर वीर शहीदों को शत-शत नमन।” यह कहना है CM हेमंत सोरेन का। मौका था अमर वीर शहीद निर्मल महतो के 37 वें बलिदान दिवस का। जमशेदपुर के उलियान स्थित उनके समाधि स्थल एवं यहां स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें आज भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर चुनाव जीते तो झारखंड में हर परिवार को सरकार एक-एक लाख रुपये देगी। इसे लेकर फॉर्मूला तैयार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के माध्यम से इस राज्य की तस्वीर और तकदीर को बदलने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य की महिलाएं झारखंड मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना से जुड़कर अपनी प्रगति का एक नया रास्ता बनायें। 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को हर वर्ष 12 हजार रुपये सम्मान राशि दी जायेगी। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को इसका लाभ मिले, इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया को काफी सरल रखा गया है।

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के आदिवासी, दलित, गरीब, मजदूर किसान, महिला और नौजवानों को सशक्त बनाने की दिशा में सरकार बेहद गंभीर है। बच्चों के बेहतर शिक्षा से ही राज्य का बेहतर भविष्य का रास्ता बनेगा। बच्चों को 15 लाख रुपये तक का शिक्षा लोन सरकार दे रही है। सरकार ने सरकारी कर्मियों को पुरानी पेंशन योजना लागू कर उन्हें बुढ़ापे की लाठी दे दी है। वही बुढ़ापे में कोई पेंशन से वंचित न रहे, इसके लिए सर्वजन पेंशन योजना शुरू की है।

सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिये सरकार प्रतिबद्ध हैं। इसी तरह नौजवानों को निजी संस्थाओं और संस्थानों में भी रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। मौके पर पूर्व CM चंपई सोरेन, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक रामदास सोरेन, सविता महतो, संजीव सरदार, समीर मोहंती, मंगल कालिंदी, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरि, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार समेत अन्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : बांग्लादेश में प्रदर्शनकारी छात्रों का बड़ा ऐलान… जानें क्या

इसे भी पढ़ें : पूरी दुनिया का शेयर बाजार डगमगाया… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : तीन दोस्तों की नृशंस ह’त्या पर 16 साल बाद आया फैसला… जानें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपेरिस ओलंपिक से जीतकर लौटी मनु भाकर को CM का न्यौता
Next Article 63 साल के रेपिस्ट को 20 साल की सजा

Related Posts

Headlines

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
Headlines

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.