Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 04:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लेवी वसूलने निकले पांडेय गिरोह को तीखी चोट… देखें कैसे
Headlines

लेवी वसूलने निकले पांडेय गिरोह को तीखी चोट… देखें कैसे

August 30, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पांडेय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ramgarh : कुख्यात पांडेय गिरोह को आज रामगढ़ पुलिस न तीखी चोट दी है। गिरोह के चार अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा है। इनके नाम ओमप्रकाश साहू उर्फ प्रकाश साहू, मुकेश साहू उर्फ पठान, सागर कुमार और सूरज सिंह बताये गये। प्रकाश, मुकेस और सागर हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोखुर्द गांव के रहने वाले हैं। वहीं, सूरज सिंह गिद्दी थाना क्षेत्र के वाशरी कालोनी में रहता है। विभिन्न कंपनियों के मालिकों और ठेकेदारों को डरा-हड़का कर रंगदारी वसूलना इनकी फितरत। चारों बदमाश भदानीनगर ओपी क्षेत्र में ठेकेदारों से लेवी वसूलने के वास्ते निकले थे, तभी पुलिस ने सभी को दबोच लिया। इनके पास से दो बाइक और 14 मोबाइल फोन जब्त किये गये हैं। इस बात का खुलासा आज रामगढ़ के पुलिस कप्तान अजय कुमार ने मीडिया के सामने किया।

SP अजय कुमार ने बताया कि सभी अपराधी अपने पास 14 मोबाइल रखे हुए थे। अलग-अलग नंबरों से अलग-अलग ठेकेदारों को धमकी दी जा रही थी। दो मोटरसाइकिल यामाहा आर 1-5 जेएच 01 एफबी 4819 और बजाज पल्सर जेएच 01 एफएच 4960 से पांचो अपराधी घूम रहे थे। पुलिस की टीम देवरिया पंचायत भवन के पास पहुंची तो बाइक पर सवार पांच लोग संदिग्ध हालत में पीसीसी से सड़क पर घूमते हुए दिखे। पुलिस ने पीछा कर चार अपराधियों को पकड़ा, एक अपराधी भागने में कामयाब रहा। उन लोगों ने खुद को पांडे गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया। साथ ही पीसीसी सड़क के ठेकेदार से लेवी वसूलने की बात कबूल की।

Advertisement Advertisement

SP अजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार ओमप्रकाश साहू उर्फ प्रकाश साहू कुख्यात अपराधी है। उसके खिलाफ 14 मामले विभिन्न थानों में पहले से ही दर्ज हैं। रामगढ़ जिले के कुजू, रामगढ़, भुरकुंडा, बरकाकाना, हजारीबाग जिले के केरेडारी, बढ़कागांव, गिद्दी थाना क्षेत्र में ओमप्रकाश ने कई संगीन अपराधों को अंजाम दिया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट, कोल माइन्स एक्ट, रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं। मुकेश साहू भी केरेडारी और गिद्दी थाना क्षेत्र में कांडों को अंजाम दे चुका है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी मामले दर्ज हैं। सूरज सिंह के खिलाफ भी गिरिडीह थाना क्षेत्र में मारपीट और हत्या की नीयत से किए गए हमले के मामले में प्राथमिकी दर्ज है।

इसे भी पढ़ें : नेपाल में बड़ा हादसा, 18 भारतीय की द’र्दनाक मौ’त… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : अनिल अंबानी पर लगा पांच साल का बैन, इतने करोड़ का हर्जाना

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleघूस लेते मुखिया पति रंगेहाथ धराया… देखें कहां
Next Article JMM के लोबिन BJP में शामिल, बोले- आज तीर धनुष में दम नहीं

Related Posts

Headlines

इस गैंगस्टर के इशारे पर चली थी जेल गेट पर गोलियां, डेढ़ साल बाद खुला राज

March 15, 2026
Headlines

पुलिस भर्ती पेपर विवाद पर सख्त हुए सीएम, बोले- मर्यादा का रखें ध्यान

March 15, 2026
Headlines

सीएम हेमंत ने काटा ‘जोहारग्राम’ का फीता, आदिवासी पहनावे को मिला नया मंच

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

इस गैंगस्टर के इशारे पर चली थी जेल गेट पर गोलियां, डेढ़ साल बाद खुला राज

March 15, 2026

टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का धमाकेदार फाइनल, वेस्ट बंगाल ने मा’री बाजी

March 15, 2026

पुलिस भर्ती पेपर विवाद पर सख्त हुए सीएम, बोले- मर्यादा का रखें ध्यान

March 15, 2026

सीएम हेमंत ने काटा ‘जोहारग्राम’ का फीता, आदिवासी पहनावे को मिला नया मंच

March 15, 2026

मिडिल ईस्ट में जंग का असर : CBSE 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.