Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 01:53 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » इस गैंगस्टर के इशारे पर चली थी जेल गेट पर गोलियां, डेढ़ साल बाद खुला राज
Headlines

इस गैंगस्टर के इशारे पर चली थी जेल गेट पर गोलियां, डेढ़ साल बाद खुला राज

March 15, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गैंगस्टर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Chaibasa : चाईबासा मंडल कारा के मुख्य गेट के पास हुई फायरिंग की घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का संबंध झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के गिरोह से बताया जा रहा है। रविवार को डीएसपी तरुण कुमार ने मी़िया को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना 6 अक्टूबर 2024 को हुई थी, जब अज्ञात अपराधियों ने चाईबासा मंडल कारा के मुख्य गेट के पास अचानक फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी थी।

घटना के बाद दर्ज हुई थी प्राथमिकी

घटना के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। सदर थाना में कांड संख्या 79/2024 दर्ज कर जांच शुरू की गई। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय अनुसंधान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिले।

Advertisement

समीर अंसारी उर्फ नसरू गिरफ्तार

जांच के दौरान पुलिस ने इस कांड में शामिल समीर अंसारी उर्फ नसरू को गिरफ्तार कर लिया। वह पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के महुडंडवा गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम स्वर्गीय जसीम अंसारी बताया गया है। डीएसपी के मुताबिक, समीर अंसारी पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ डाल्टनगंज के शहर थाना में भी आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों का खुलासा

पुलिस पूछताछ में समीर अंसारी ने घटना में शामिल अन्य अपराधियों के नाम भी बताए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि इस फायरिंग की घटना में शामिल सभी आरोपी कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के गिरोह से जुड़े हुए हैं। पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद

गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस बाइक से जुड़े दस्तावेजों और उसके मालिक की भी जांच कर रही है।

आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में

पुलिस ने समीर अंसारी उर्फ नसरू को रविवार 15 मार्च 2026 को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में शामिल बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

छापेमारी में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

इस पूरे मामले में की गई छापेमारी में सदर थाना प्रभारी सह डीएसपी तरुण कुमार के साथ एसआई उपेंद्र नारायण सिंह, श्रीकांत कुमार और सदर थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने काटा ‘जोहारग्राम’ का फीता, आदिवासी पहनावे को मिला नया मंच

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleटेनिस बॉल क्रिकेट लीग का धमाकेदार फाइनल, वेस्ट बंगाल ने मा’री बाजी
Next Article जेल की सलाखों के बीच उम्मीद की सुबह, 6 बंदियों को मिली आजादी

Related Posts

Headlines

तुरुप टोल प्लाजा… सड़क पर टैक्स का मीटर ऑन, सुरक्षा की बत्ती गुल

September 28, 2026
Headlines

धनघटा घाटी के पास खराब हाइवा से टकराया कोयला लदा ट्रेलर, तड़पकर चालक ने तोड़ा दम

September 28, 2026
Headlines

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तुरुप टोल प्लाजा… सड़क पर टैक्स का मीटर ऑन, सुरक्षा की बत्ती गुल

September 28, 2026

धनघटा घाटी के पास खराब हाइवा से टकराया कोयला लदा ट्रेलर, तड़पकर चालक ने तोड़ा दम

September 28, 2026

राशिफल @ 28 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 28, 2026

मसाज के नाम पर किया नेकेड, फिर वीडियो बनाकर पति-पत्नी ने शुरू किया गंदा खेल

September 28, 2026

आज से होने वाली तीन दिनों की बैंक हड़ताल टली, IBA और UFBU की देर रात बैठक में बनी सहमति

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.