अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : राजधानी रांची में अब आदिवासी पहनावे और संस्कृति से जुड़े कपड़े एक ही जगह आसानी से मिल सकेंगे। रविवार को सीएम हेमंत सोरेन ने करमटोली चौक के पास “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” शोरूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर वहां मौजूद लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
ट्राइबल पहनावे की पूरी रेंज एक ही जगह
इस शोरूम में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए अलग-अलग तरह के ट्राइबल कपड़े उपलब्ध रहेंगे। यहां आदिवासी साड़ियां, टी-शर्ट, बंडी और पारंपरिक आदिवासी ड्रेस मिलेंगी। इसके अलावा ट्राइबल डिजाइन वाले कपड़े और पहनावे भी रखे गए हैं, ताकि लोग अपनी संस्कृति से जुड़े कपड़ों को आसानी से खरीद सकें।

आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश
उद्घाटन के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार आदिवासी कला और संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी पहनावा, ज्वेलरी, पारंपरिक व्यंजन और अन्य चीजों को बढ़ावा देने की दिशा में कई पहल की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे शोरूम खुलने से लोगों में ट्राइबल पहनावे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और स्थानीय कलाकारों व कारीगरों को भी नया बाजार मिलेगा।

संचालक ने किया स्वागत
इस मौके पर शोरूम के संचालक आशीष सत्यव्रत साहू ने मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि “जोहारग्राम – मेड इन झारखंड” का उद्देश्य झारखंड की आदिवासी पहचान और परंपरा को लोगों तक पहुंचाना है।

इसे भी पढ़ें : ‘हेलमेट लगाइए, सीट बेल्ट बांधिए’… लोगों को जगा गये ट्रैफिक एसपी… जानें



