Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 05:43 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राज्य सरकार के गलत फैसलों के चलते जा रही युवाओं की जान : बाउरी
Headlines

राज्य सरकार के गलत फैसलों के चलते जा रही युवाओं की जान : बाउरी

September 12, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बाउरी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार के गलत फैसलों के चलते राज्य के कई युवक-युवतियों की मौत हो रही है। राज्य के युवा सरकारी नौकरी की चाहत में उमस भरी भादो की गर्मी में भी दौड़ने को मजबूर हैं। लेकिन राज्य सरकार और विभाग ने दौड़ के दौरान न तो छात्रों का मेडिकल करवाया और न ही उनके खाने पीने का जुगाड़ किया। ज्यादातर कैंडिडेट्स दौड़ के लिए देर रात ही सेंटर पहुंचते है और अपनी बारी का इंतजार करते हैं। यह सरकार संवेदनहीन हो गयी है। भाजपा ने राज्य सरकार से सभी पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपया मुआवजा और किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग की है। उन्होंने साफ कहा कि यदि वर्तमान सरकार इस मांग को पूरा नहीं करती है तो इस बार के चुनाव के बाद जब भाजपा की सरकार आएगी तो अपनी इस मांग को सरकार गठन के तीन महीने के अंदर पूरा करेगी। अमर बाउरी ने उक्त बातें आज आरती केरकट्टा के परिजनों से मिलने के बाद मीडिया से कही। उत्पाद सिपाही की दौड़ के बाद आरती केरकेट्टा की मौत अस्पताल में इलाज के दरम्यान हो गयी थी। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी आज मृतिका आरती के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे थे। उनका घर रांची के चान्हो प्रखंड के टांगर गांव में है।

मौके पर आरती केरकेट्टा के घरवालों ने अपना दुख नेता प्रतिपक्ष को सुनाया। उन्होंने बताया कि आरती ने 31 अगस्त 2024 को साहेबगंज में आयोजित उत्पाद सिपाही दौड़ में भाग लिया था। उसने रेस तो पूरी कर ली, पर वहीं उसकी तबियत बिगड़ गयी। उत्पाद विभाग ने तत्काल उसका प्राथमिक इलाज करवा कर उनके परिवार के साथ रांची भेज दिया। रांची में परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान आरती ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि आरती का इलाज अपने पैसे से ही करवाया था। सरकार के तरफ से कोई मदद नहीं मिली और न ही आज तक को कोई नुमाइंदा झांकने आया। आरती की शादी एक साल पहले ही हुई थी।

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के साथ समीर उरांव, गंगोत्री कुजूर, जिला अध्यक्ष विनय महतो और धीरज भी मौजूद थे। उन्होंने परिजनों को पार्टी द्वारा घोषित आर्थिक मदद पीड़ित परिवार को दिया। सुनें क्या बोले अमर बाउरी…

राज्य सरकार के गलत फैसलों के चलते जा रही युवाओं की जान : बाउरी#amarbauri #BJP #jharkhandpolitics pic.twitter.com/MpUQTgyH7X

— News Samvad (@newssamvaad) September 12, 2024

इसे भी पढ़ें : पूरे दमखम के साथ झारखंड में दावा ठोकेंगे मांझी, क्या बोले… देखें

इसे भी पढ़ें : हिमंत के बयान पर भड़के केशव, क्या बोल गये… देखें

इसे भी पढ़ें : फॉर्चुनर से उतर अचानक लोगों को फुचका खिलाने लगी MLA अंबा (VIDEO)

इसे भी पढ़ें : मलाइका-अमृता अरोड़ा के पापा नहीं रहे, CCTV खंगाल रही पुलिस… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“मेरी बीवी के आठ पति”, पत्नी बोली- जज साहब आठ नहीं चार ही हैं
Next Article छत्तीसगढ़ के CM को झारखंड की बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

Related Posts

Headlines

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026
Headlines

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026
Headlines

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026

नशा, जमीन और संगठित अपराध पर सीएम का बड़ा एक्शन प्लान, अफसरों को अल्टीमेटम

May 5, 2026

अस्पताल में दर्द के बीच भरोसे की तलाश, डीसी के निरीक्षण से हिला सिस्टम

May 5, 2026

हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

May 5, 2026

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.