Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 08:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » छठ पर सुरक्षा का सख्त पहरा : खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग, निजी नाव और पटाखे बैन
Headlines

छठ पर सुरक्षा का सख्त पहरा : खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग, निजी नाव और पटाखे बैन

November 9, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
छठ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Patna : लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ को लेकर सम्राट सरकार ने सुरक्षा और व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के आदेश दिए हैं। 13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस महापर्व में नदियों और तालाबों के किनारे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। किसी भी तरह की अनहोनी, डूबने की घटना या भगदड़ को रोकने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी डीएम को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।

1. खतरनाक घाटों की पहचान और मजबूत बैरिकेडिंग : जिलों के सभी खतरनाक नदी घाटों और गहरे तालाबों को पहले से चिह्नित किया जाएगा। ऐसे घाटों की सूची बनाकर आम लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार होगा। खतरनाक स्थानों पर मजबूत बैरिकेडिंग की जाएगी ताकि कोई भी गहरे पानी की तरफ न जा सके। सुरक्षा के लिए पुलिस बल और वॉलंटियर्स की भी भारी तैनाती रहेगी।

2. डॉक्टरों की तैनाती और क्विक मेडिकल रिस्पॉन्स टीम : प्रमुख घाटों पर आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई जाएगी और पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस तैनात रहेंगी। अचानक बिगड़ी तबीयत या किसी आपात स्थिति से तेजी से निपटने के लिए क्विक मेडिकल रिस्पॉन्स टीम (QMRT) घाटों पर सक्रिय रहेगी।

3. ट्रेंड गोताखोर और मोटरबोट से कड़ी निगरानी : नदी घाटों पर ट्रेंड गोताखोरों, तैराकों और मोटरबोट चालकों की तैनाती की जाएगी। इनके पास लाइफ जैकेट और इन्फ्लैटेबल मोटरबोट जैसी जरूरी बचाव सामग्री उपलब्ध रहेगी। भीड़ में तुरंत पहचान हो सके, इसके लिए गोताखोरों को विशेष पहचान वाली जैकेट दी जाएगी।

4. घाटों और पहुंच पथों पर रोशनी, करंट से सुरक्षा जांच : घाटों और वहां तक जाने वाले रास्तों पर रोशनी की पर्याप्त और सुरक्षित व्यवस्था रहेगी। जरूरत पड़ने पर इन्फ्लैटेबल इमरजेंसी लाइटिंग सिस्टम (IELS) का इस्तेमाल होगा। शॉर्ट सर्किट या करंट लगने के खतरे को टालने के लिए बिजली के सभी उपकरणों और वायरिंग की पहले से जांच की जाएगी।

5. 24 घंटे कंट्रोल रूम और लगातार एडवाइजरी प्रसारण : त्योहार के दौरान जिला नियंत्रण कक्ष बिना रुके लगातार काम करेंगे। यहां से लाउडस्पीकर के जरिए श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचनाएं और रिकॉर्डेड मैसेज प्रसारित किए जाएंगे। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना फौरन पटना स्थित राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) को देने का नियम तय किया गया है।

6. नदी घाटों और तालाबों के पास पटाखे पूरी तरह बैन : पटाखों के तेज धमाकों और चिंगारी से भगदड़ मचने का गंभीर जोखिम रहता है। इसलिए 13 नवंबर से 16 नवंबर तक छठ पूजा वाले घाटों, तालाबों और जलस्रोतों के पास पटाखे बेचने और फोड़ने पर पूरी तरह रोक रहेगी। प्रशासन इस पाबंदी की लगातार निगरानी करेगा।

7. निजी नावों के परिचालन पर सख्त रोक : नहाय-खाय से लेकर सुबह के अर्घ्य तक निजी नावों के चलने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इस नियम का पालन कराने और निगरानी रखने के लिए घाटों पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और चौकीदारों को मुस्तैद रखा जाएगा। सिर्फ बचाव दल और प्रशासनिक नावों को ही संचालन की छूट होगी।

8. ठोस कार्य योजना और पुख्ता कम्युनिकेशन प्लान : आपदा की किसी भी स्थिति से बचने के लिए अधिकारियों को पहले से बैठक कर एक व्यापक कार्य योजना और कम्युनिकेशन प्लान तैयार करने को कहा गया है। इससे सूचनाओं का आदान-प्रदान तेजी से होगा और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।

9. छठ पूजा समितियों के साथ बैठक और समन्वय : स्थानीय छठ पूजा समितियों के साथ प्रशासनिक बैठकें की जाएंगी। समितियों के सदस्यों को सुरक्षा नियमों की जानकारी देकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि प्रशासन और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल बना रहे और पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो सके।

10. इमरजेंसी में इन नंबरों पर करें संपर्क : किसी भी आपात स्थिति या मदद के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है…

  • हेल्पलाइन नंबर : 0612-2294204, 0612-2294205
  • आपातकालीन सहायता नंबर : 1070

इसे भी पढ़ें : बिचौलियों का खेल खत्म, किसानों को डाक नेटवर्क से दिलाएंगे बड़ा बाजार : कृषि मंत्री

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबिचौलियों का खेल खत्म, किसानों को डाक नेटवर्क से दिलाएंगे बड़ा बाजार : कृषि मंत्री

Related Posts

Headlines

बिचौलियों का खेल खत्म, किसानों को डाक नेटवर्क से दिलाएंगे बड़ा बाजार : कृषि मंत्री

November 9, 2026
बिहार

पति का काम छूटा तो खुद कर डाली मशरूम की खेती, मधुबनी की प्रिया को अब दिल्ली से बुलावा

November 9, 2026
Headlines

आदेश की नाफरमानी पर नप गये ब्रह्मपुर RDO, अब तैयार हो रहा आरोप पत्र

November 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

छठ पर सुरक्षा का सख्त पहरा : खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग, निजी नाव और पटाखे बैन

November 9, 2026

बिचौलियों का खेल खत्म, किसानों को डाक नेटवर्क से दिलाएंगे बड़ा बाजार : कृषि मंत्री

November 9, 2026

पति का काम छूटा तो खुद कर डाली मशरूम की खेती, मधुबनी की प्रिया को अब दिल्ली से बुलावा

November 9, 2026

काले पन्नों पर उम्मीद की नई इबारत, जज साहब बोले- गलतियों से सीखो, संवार लो कल

November 9, 2026

आदेश की नाफरमानी पर नप गये ब्रह्मपुर RDO, अब तैयार हो रहा आरोप पत्र

November 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.