Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 11:07 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पिता को मुखाग्नि देने मुंबई से आया बेटा, काशी जाते वक्त ट्रेलर ने रौंदा, बेटे-बहू समेत 7 की मौ’त
Headlines

पिता को मुखाग्नि देने मुंबई से आया बेटा, काशी जाते वक्त ट्रेलर ने रौंदा, बेटे-बहू समेत 7 की मौ’त

November 9, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ट्रेलर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दनुआ घाटी में सोमवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हथिया बाबा मोड़ के पास महानेटांड कट पर एक अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी सवारी गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कुल सात लोगों की जान चली गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। गाड़ी में सवार सभी लोग गिरिडीह के बगोदर से एक बुजुर्ग का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए बनारस (वाराणसी) जा रहे थे। रास्ते में गाड़ी की छत पर बंधी रस्सी ढीली होने पर वे उसे ठीक करने के लिए रुके थे, तभी पीछे से काल बनकर आए ट्रेलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

शव बांधने के लिए रोकी थी गाड़ी, पीछे से ट्रेलर ने रौंदा

हादसे का शिकार हुए सभी लोग गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड अंतर्गत मुंडरो पंचायत के सलैयाटांड गांव के रहने वाले थे। गांव के 90 वर्षीय बुजुर्ग कुंजो प्रजापति की रविवार को मौत हो गई थी। उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार काशी में हो। इसी इच्छा को पूरा करने के लिए परिवार, रिश्तेदार और पड़ोसी मिलाकर करीब 20 लोग एक सवारी गाड़ी से बनारस के लिए निकले थे।

सोमवार सुबह करीब 11 बजे जब गाड़ी दनुआ घाटी के महानेटांड के पास पहुंची, तो छत पर रखे शव को बांधने वाली रस्सी ढीली हो गई। चालक ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा किया और कुछ लोग नीचे उतरकर रस्सी को कसने लगे। इसी बीच पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने गाड़ी को इतनी भीषण टक्कर मारी कि परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद पांच लोगों की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा कोयला लदा एक ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहन से टकराकर घाटी में पलट गया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

मुंबई से पिता को मुखाग्नि देने आया था बेटा, खुद भी नहीं बचा

घटना की जानकारी मिलते ही चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार और नितिन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान दो और घायलों ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों का आंकड़ा बढ़कर सात हो गया। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. राजकिशोर ने बताया कि चार घायलों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

इस हादसे में जान गंवाने वालों में बुजुर्ग कुंजो पंडित के बेटे राजू पंडित, बहू बुधनी देवी, दामाद धोकल पंडित, जीजा रामेश्वर पंडित और पड़ोसी रामकिशुन मंडल शामिल हैं। भाकपा माले नेता राजेश मंडल ने बताया कि मृतक कुंजो पंडित का बेटा राजू मुंबई में रहकर काम करता था। पिता के निधन की खबर सुनकर वह सोमवार सुबह ही हवाई जहाज से झारखंड पहुंचा था ताकि पिता को मुखाग्नि दे सके। घर पहुंचते ही वह सीधे शव यात्रा में शामिल हो गया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और पिता के साथ बेटे की भी अर्थी उठ गई।

गांव में पसरा सन्नाटा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर जैसे ही सलैयाटांड गांव पहुंची, पूरे इलाके में मातम छा गया। जिस घर से सुबह एक बुजुर्ग की शव यात्रा निकली थी, वहां अब एक साथ परिवार के कई सदस्यों की मौत की खबर से कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव के चूल्हे ठंडे पड़ गए हैं। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश के लिए जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें : दरवाजे-खिड़की तक उखाड़ ले जाने वाले 5 शातिर धराये, सदर पुलिस ने दबोचा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदरवाजे-खिड़की तक उखाड़ ले जाने वाले 5 शातिर धराये, सदर पुलिस ने दबोचा
Next Article ममता बनर्जी के घर दिल्ली पुलिस की दस्तक, 13 साल पुराने केस में थमाया नोटिस

Related Posts

Headlines

ममता बनर्जी के घर दिल्ली पुलिस की दस्तक, 13 साल पुराने केस में थमाया नोटिस

November 9, 2026
Headlines

दरवाजे-खिड़की तक उखाड़ ले जाने वाले 5 शातिर धराये, सदर पुलिस ने दबोचा

November 9, 2026
Headlines

छठ पर सुरक्षा का सख्त पहरा : खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग, निजी नाव और पटाखे बैन

November 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

ममता बनर्जी के घर दिल्ली पुलिस की दस्तक, 13 साल पुराने केस में थमाया नोटिस

November 9, 2026

पिता को मुखाग्नि देने मुंबई से आया बेटा, काशी जाते वक्त ट्रेलर ने रौंदा, बेटे-बहू समेत 7 की मौ’त

November 9, 2026

दरवाजे-खिड़की तक उखाड़ ले जाने वाले 5 शातिर धराये, सदर पुलिस ने दबोचा

November 9, 2026

छठ पर सुरक्षा का सख्त पहरा : खतरनाक घाटों पर बैरिकेडिंग, निजी नाव और पटाखे बैन

November 9, 2026

बिचौलियों का खेल खत्म, किसानों को डाक नेटवर्क से दिलाएंगे बड़ा बाजार : कृषि मंत्री

November 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.