Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 28 October, 2026 • 06:58 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करेगी सरकार- हेमंत सोरेन
रांची

मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करेगी सरकार- हेमंत सोरेन

February 22, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

रांची। ‌झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य चिकित्सा सुविधा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था, पानी, बिजली, सड़क इत्यादि मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

सोरेन ने शनिवार को अपने आवास पर राज्यभर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों के समस्याओं से रू-ब-रू होते हुए कहा कि सभी वर्गों के हितों का ख्याल रखना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में युवा वर्ग के लिए रोजगार सृजन पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना है। वर्तमान सरकार राज्य में बेरोजगारी कैसे दूर हो सके इस पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करेगी। झारखंड के सर्वांगीण विकास में हम किसी तरह की कमी नहीं आने देंगे।

अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे यमुनानगर हरमू रांची के दिव्यांग युवक  अर्जुन महतो ने मुख्यमंत्री सोरेन को अपनी पीड़ा बतायी। दिव्यांग युवक  अर्जुन महतो के परिजनों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष बताया कि राशन कार्ड में नाम में भूल होने के कारण परिवार को राशन नहीं मिल पा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल राशन चालू कराने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया। साथ ही उनके अन्य समस्याओं के जल्द निस्तारण का भी भरोसा मुख्यमंत्री ने दिलाया।

उल्लेखनीय है कि शनिवार के दिन अपने आवास पर मुख्यमंत्री  सोरेन राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों से एक-एक कर मिले एवं उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। फरियादियों में बच्चे, महिलाएं, नौजवान एवं वृद्ध सभी वर्ग के लोग मौजूद थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleविधायक ढुलू महतो को न्यायालय से राहत नहीं मिली
Next Article मन की बात : हुनर हाट से तीन लाख कारीगरों को मिला रोजगार : पीएम मोदी

Related Posts

झारखंड

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026
Headlines

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026
Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 28 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 28, 2026

वेतन से GPF कट रहा तो निकासी पर रोक क्यों? अजय राय की JUVNL प्रबंधन को दो टूक

October 27, 2026

6 महीने में 1 लाख सरकारी नौकरियां, CM बोले- सिफारिश नहीं, केवल मेरिट पर मिलेगी पोस्टिंग

October 27, 2026

सीएम सम्राट ने राजगीर में फूंकी रग्बी की नई जान, रोंगटे खड़े कर गया ‘हाका’

October 27, 2026

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.