Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 2 November, 2026 • 06:50 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डेढ लाख पीड़ित किसानों का भला कर गये CM नीतीश, जानें कैसे
Headlines

डेढ लाख पीड़ित किसानों का भला कर गये CM नीतीश, जानें कैसे

October 29, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
किसानों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : CM नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ प्रभावित 1 लाख 52 हजार किसानों को डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के द्वारा सीधे उनके खाते में कुल 101 करोड़ रूपये की राशि का माऊस क्लिक कर अंतरण किया। वर्ष 2024 में सितम्बर माह में हुयी वर्षापात एवं गंगा, कोशी, गंडक, बागमती तथा अन्य नदियों के जलस्तर में हुयी वृद्धि के फलस्वरूप आयी बाढ़ के कारण हुयी फसल क्षति का प्रतिविदेन सभी प्रभावित जिलों से प्राप्त करने के उपरांत कृषि इनपुट अनुदान योजना के अन्तर्गत प्रभावित किसानों को क्षतिपूर्ति की राशि राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। आज के कार्यक्रम में यह राशि प्रथम चरण के लिये वितरित की गयी है। अन्य प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कर बाकी प्रभावित किसानों को भी राशि जल्द ही वितरित की जायेगी।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी देते हुये बताया कि गंगा एवं अन्य नदियों में जलस्तर बढ़ने के फलस्वरूप प्रथम चरण में आयी बाढ़ से 16 जिले के 66 प्रखण्ड और 580 पंचायत का कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ। अत्याधिक वर्षापात एवं कोशी, गंडक एवं बागमती सहित अन्य नदियों के जलस्तर के बढ़ने के फलस्वरूप दूसरे चरण में आयी बाढ़ के कारण 16 जिले के 69 प्रखण्ड और 580 पंचायतों का कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ। प्रभावित प्रति किसान को सिंचित क्षेत्र के लिये 17 हजार रूपये प्रति हेक्टेयर, असिंचित क्षेत्र के लिये 8500 रूपये प्रति हेक्टेयर तथा शाश्वत फसल के लिये 22 हजार 500 रूपये प्रति हेक्टेयर का कृषि इनपुट अनुदान दिया जा रहा है। प्रति किसान अधिकतक दो हेक्टेयर के लिये अनुदान दिया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को राज्य सरकार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराती है। हमलोग आपदा पीड़ितों की सहायता के लिये लगातार तत्पर रहते हैं। आज प्रथम चरण में आयी बाढ़ से प्रभावित किसानों के खाते में राशि अंतरित की गयी है। शेष प्रभावित किसानों के खाते में राशि यथाशीघ्र अंतरित करायें।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि मंत्री मंगल पाण्डे, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ उदय कांत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस सिद्धार्थ, कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि सहित कई आला अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : JMM ने जारी की पहली लिस्ट, 35 कैंडिडेट्स के नामों का ऐलान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM हेमंत सोरेन की सगी भतीजी भी लड़ेंगी चुनाव! कहां से… जानें
Next Article बच्चा नहीं हो रहा था तो कर बैठी बड़ा गुनाह

Related Posts

Headlines

CCL से जुड़े अपहृत मैनेजर को चंद घंटों में खोज निकाली पुलिस, दबोचे गए 5 बदमाश

November 2, 2026
Headlines

10 साल पुराने जमीन के लफड़े में मारा गया रामू, पांच सगे भाई गिरफ्तार

November 1, 2026
Headlines

मालिक की पत्नी पर गंदी नजर और गल्ले से रोज की चोरी का नतीजा है सेल्समैन का कत्ल, SP क्या बोले… देखें वीडियो

November 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नीता अंबानी ने रखी ‘अनंत आश्रय’ की नींव, यहां हर चेहरे पर खिलेगा आत्मसम्मान

November 2, 2026

झारखंड फुटबॉल को मिला नया नेतृत्व, निर्विरोध अध्यक्ष बने सांसद प्रदीप वर्मा

November 2, 2026

तालाब-बीहड़ों में खोजी विज्ञान की नई राह, अब पूरे देश ने किया झारखंड के लाल को सलाम

November 2, 2026

CCL से जुड़े अपहृत मैनेजर को चंद घंटों में खोज निकाली पुलिस, दबोचे गए 5 बदमाश

November 2, 2026

राशिफल @ 02 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.