Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 04:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पहले कार पर पत्थर फेंका, फिर मुखिया को गो’लियों ने भून डाला… जानें
Headlines

पहले कार पर पत्थर फेंका, फिर मुखिया को गो’लियों ने भून डाला… जानें

November 21, 2024No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मुखिया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Sitamarhi : बेखौफ बदमाशों ने सरेराह एक मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त मधुरेन्द्र कुमार उर्फ मुन्ना मिश्रा के तौर पर की गयी। मुन्ना मिश्रा कन्हौली थाना क्षेत्र की कचोर पंचायत के मुखिया थे। बीती रात करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच उनपर हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया। इस दुस्साहसिक वारदात को बिहार के सीतामढ़ी के रीगा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के पास अंजाम दिया गया।

सीतामढ़ी से सदर DSP राम कृष्णा ने मीडिया को बताया कि बीती रात मुन्ना मिश्रा अपनी पत्नी के साथ क्रेटा कार में सवार हो कर गांव से सीतामढ़ी स्थित अपने आवास लौट रहे थे। रात करीब पौने नौ बजे जब रीगा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और कार के शीशे पर पत्थर दे मारा। शीशा दरकने पर मुन्ना मिश्रा ने कार को धीमा कर दिया, जिसके बाद अपराधियों ने फायरिंग कर उन्हें गोलियों से छलनी कर दिया और मौका-ए-वारदात से फरार हो गये। मुन्ना मिश्रा को पांच गोली लगी। इस कांड में मुन्ना मिश्रा की पत्नी बाल-बाल बच गयी। अपने पति को खून से लथपथ देख वह अकबका गयी। किसी तरह अपने घर पर फोन कर बेटी को सारी जानकारी दी। तबतक आसपास के लोग स्पॉट पर जुट गये और लहूलुहान बेसुध मुखिया मुन्ना मिश्रा को जल्दबाजी में पास के अस्पताल ले गये, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका।

वारदात की फैली खबर के बाद सदर DSP राम कृष्णा पूरे दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। डेड बॉडी को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। गोली किसने और क्यों मारी, खबर लिखे जाने तक इस बात का खुलासा पुलिस नहीं कर पायी थी।

बता दें कि मुन्ना मिश्रा गुजरे दो टर्म से कचोर पंचायत के मुखिया पद पर जीतते आये थे। उनको एक बेटा व एक बेटी है। बड़े भाई की भी मौत इसी वर्ष बीमारी से हो गयी है।

इसे भी पढ़ें : बाराती बन पहुंचे DSP और धर लिया कुख्यात को… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : अब ठिठुरायेगी ठंड, 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

इसे भी पढ़ें : बीवी को बेसुध कर दोस्त से कराया रे’प, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभोरे-भोर चीख-चित्कार से दहल उठा हजारीबाग का यह इलाका… जानें क्यों
Next Article बेटा नहीं होने से दुखी चार बेटियों के बाप ने उठाया खौफनाक कदम… जानें क्या

Related Posts

Headlines

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026
Headlines

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026
Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बीवी के नाजायज संबंध का खौफनाक अंत, राज खोल गये SP… देखें वीडियो

May 6, 2026

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.