Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 02:19 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नहीं रहे धरती आबा के परपोते, गवर्नर और CM ने जताया दुख
Headlines

नहीं रहे धरती आबा के परपोते, गवर्नर और CM ने जताया दुख

November 29, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
धरती आबा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते मंगल मुंडा नही रहे। बीती देर रात करीब साढ़ बारह बजे इलाज के दौरान रिम्स में उन्होंने दम तोड़ दिया। मंगल मुंडा 25 नवंबर को सड़क दुर्घटना में गभीर रूप से घायल हो गये थे। CM हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद उनका इलाज रिम्स में चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार खूंटी के उलिहातु गांव में होगा।

मंगल मुंडा के निधन की फैली खबर के बाद आदिवासी समुदाय के लोगों में शोक की लहर है। झारखंड के गवर्नर संतोष गंगवार और CM हेमंत सोरेन ने भी दुख जताया है। गवर्नर संतोष गंगवार ने अपने X हैंडल पर लिखा कि “धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिवारजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!

— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) November 29, 2024

वहीं, CM हेमंत सोरेन ने अपने X हैंडल पर लिखा कि “रिम्स में इलाजरत भगवान बिरसा मुंडा के वंशज श्री मंगल मुंडा जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।”

रिम्स में इलाजरत भगवान बिरसा मुंडा के वंशज श्री मंगल मुंडा जी के निधन की खबर से अत्यंत दुखी हूं।

मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) November 29, 2024

साथ ही मंगल मुंडा के निधन पर लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा, तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया, खूंटी के विधायक राम सूर्या मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा और नीलकंठ सिंह मुंडा ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

यहां याद दिला दें कि बीते 25 नवंबर को मंगल मुंडा खूंटी-तमाड़ रोड में रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गये थे। उनके सिर पर गंभीर चोट आयी थी। इसके बाद उनको बेहतर इलाज के लिए रिम्स लाया गया था। 26 नवंबर को डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज करना शुरू किया। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। ​बीती देर रात उनका निधन हो गया।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Election Result 2024 : किस सीट से कौन जीता… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : बाराती बन पहुंचे DSP और धर लिया कुख्यात को… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : अब ठिठुरायेगी ठंड, 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

इसे भी पढ़ें : बीवी को बेसुध कर दोस्त से कराया रे’प, फिर…

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएक हजार के चक्कर में ASI को पांच साल की सजा
Next Article ED के शिकंजे में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा, 15 ठिकानों पर रेड

Related Posts

Headlines

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026
Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.