Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 10:30 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आज शुरू होगी किसानों की सबसे बड़ी स्कीम
देश

आज शुरू होगी किसानों की सबसे बड़ी स्कीम

August 10, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

खेती के लिए हर किसान को मिलेंगे 25-25 हजार रुपये!

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना शुक्रवार को देश भर में शुरू हो गई है. इसके बाद बीजेपी शासित राज्य झारखंड (Jharkhand) आज शनिवार को किसानों के लिए सबसे बड़ी स्कीम शुरू करने जा रहा है. यहां अब पांच एकड़ तक की खेती वाले हर किसान को सालाना 25 हजार रुपये मिलेंगे. यह रकम पीएम-किसान सम्मान निधि स्कीम (PM-kisan Samman Nidhi Scheme) से अलग होगी. इसके तहत पहले से ही 6000 रुपये मिल रहे हैं. उसे जोड़कर 31 हजार रुपये की सरकारी सहायता सीधे हर किसान (Farmer) के बैंक अकाउंट में आएगी. किसानों को इतनी बड़ी नगद सहायता अभी तक कोई नहीं दे रहा. इसका नाम है मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना (Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana), जिसकी शुरुआत रांची स्थित हरमू मैदान में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू करेंगे.

Advertisement

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक झारखंड में प्रति किसान औसत मासिक आय सिर्फ 4721 रुपये है, जो राष्ट्रीय औसत 6426 से काफी कम है. कृषि से जुड़े जानकारों का कहना है कि इसीलिए राज्य सरकार यहां पर इतनी बड़ी स्कीम लेकर आई है. दूसरी ओर राजनीति विश्लेषक बताते हैं कि इसी साल विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) है. इसलिए झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास ने सबसे बड़ी योजना का दांव चल दिया है. यहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार है. ताकि किसानों की नाराजगी न झेलनी पड़े.

इसकी शुरुआत राज्य के सभी जिलों में एक साथ होगी. इसके तहत करीब 35 लाख किसानों को 3 हजार करोड़ रुपए की सीधी मदद मिलेगी. पहले चरण में करीब 15 लाख अन्नदाताओं को इससे मदद मिलेगी. राज्य सरकार की कोशिश यह है कि किसानों को खाद, बीज और कीटनाशक आदि के लिए कर्ज न लेना पड़े. इस दांव से चुनावी मुहाने पर खड़े अन्य राज्यों पर भी किसानों के लिए कुछ बड़ा एलान करने का दबाव पड़ेगा.

किसे कितना मिलेगा लाभ?

एक एकड़ तक जमीन वाले किसान को सालाना 5 हजार रुपए, 2 एकड़ वाले को 10 हजार, 3 एकड़ पर 15 हजार, 4 एकड़ पर 20 और 5 एकड़ पर 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी. यह पैसा दो किस्तों में मिलेगा. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम का 6000 रुपया इससे अलग होगा. किसी राज्य सरकार की ओर से किसानों को पहली बार इतनी बड़ी रकम सीधे दी जा रही है. कृषकों को नगद पैसे देने की शुरुआत तेलंगाना से हुई थी.

कौन ले सकता है लाभ

सिर्फ राज्य के मूल निवासियों छोटे व सीमांत किसानों के लिए ही है. यानी दूसरे राज्य से यहां आकर जमीन खरीदने वालों को लाभ नहीं मिलेगा. कृषि विभाग या कलेक्ट्रेड से फार्म लेकर उसमें खेत के कागजात लगाने होंगे. साथ ही बताना होगा कि आवेदन करने वाला व्यक्ति ही खेत का मालिक है. बैंक अकाउंट नंबर देना होगा. अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए. ऐसा न करने पर आवेदक लाभ से वंचित हो जाएगा. किसान कार्ड और राशन कार्ड भी लगेगा.

कहां मिलती है कितनी आर्थिक मदद

> हरियाणा सरकार पीएम-किसान सम्मान निधि के अलावा अपने किसानों को 6000 रुपये सालाना दे रही है.

> आंध्र में 10 हजार रुपये सालाना मिल रहे हैं. 6000 रुपये केंद्र सरकार के और 4000 रुपये राज्य की ओर से.

> तेलंगाना में राज्य सरकार की ओर से 8000 रुपये सालाना मिल रहे हैं. दो सीजन में 4000-4000 रुपये.

> ओडिशा में प्रति किसान परिवार को सालाना 10,000 रुपये दिए जा रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत के साथ कारोबार बंद करना पाकिस्तान को पड़ा भारी! ईद मनाने के लिए नहीं है पैसे
Next Article ढीली जींस बार-बार ठीक करती दिखीं एक्ट्रेस, लोगों ने किए भद्दे कमेंट्स

Related Posts

देश

सरकार से बातचीत फेल, बैंक कर्मियों की हड़ताल तय, जानें ऑनलाइन बैंकिंग पर कितना असर

September 22, 2026
देश

UP-Bihar समेत 4 राज्यों में MLC चुनाव की तारीख तय… जानिए पूरा शेड्यूल

September 22, 2026
देश

सोमनाथ मंदिर और BJP कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

September 21, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026

दर्द की दवा समझकर बार-बार न लें पेनकिलर, किडनी को लेकर CDSCO ने दी चेतावनी

September 22, 2026

बिहार के बाढ़ पीड़ित अन्नदाताओं को सरकारी मरहम, क्या… बता गये कृषि मंत्री

September 22, 2026

गांव के हुनर पर फिदा हुई राजधानी, 48 घंटे में बिक गया 51 लाख का माल

September 22, 2026

झारखंड में रूबेला की दस्तक, यहां मिला पहला मरीज

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.