Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 23 September, 2026 • 12:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » भीगी मेथी खाने के अनेक फायदे:कई बीमारियों में है फायदेमंद
Headlines

भीगी मेथी खाने के अनेक फायदे:कई बीमारियों में है फायदेमंद

December 26, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
फायदेमंद
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : हमारे रसोई में कई ऐसी चीजें हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद हैं। ऐसी ही एक चीज मेथी है। आमतौर पर इसका इस्तेमाल खाने में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। वहीं आयुर्वेद में इसे एक औषधि बताया गया है।

मेथी का अर्क शरीर की चर्बी को कम करता है। इसके अलावा ये मांसपेशियों को ताकतवर बनाने के साथ स्टेमिना को भी दुरुस्त रखता है।

Advertisement

जर्नल ऑफ फूड साइंस में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, प्रत्येक 100 ग्राम मेथी के बीज में 60% कार्बोहाइड्रेट, 25% डाइटरी फाइबर, 23 ग्राम प्रोटीन, 6 ग्राम फैट और 9 ग्राम पानी होता है। मेथी विशेष रूप से पोटैशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और कैल्शियम से भरपूर होती है।

वहीं ताजे मेथी के पत्तों में लगभग 86% पानी, 6% कार्बोहाइड्रेट, 4% प्रोटीन और लगभग 1% फाइबर व फैट होता है।

अगर आप रोजाना सुबह भीगी मेथी के बीज खाते हैं तो इससे कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं।

  • वजन घटाने में मददगार

मेथी के बीजों में घुलनशील फाइबर होता है, जो पेट को भरा हुआ महसूस कराता है। इससे भूख कम लगती है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, जो कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं, वह मेथी को अपनी डेली डाइट में शामिल कर सकते हैं।

  • डायबिटीज में फायदेमंद

जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में मेथी जरूर शामिल करनी चाहिए। मेथी की पत्तियां, पाउडर और बीज तीनों डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हैं। इसके अलावा मेथी के बीज कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल करते हैं।

  • पाचन को रखती है दुरुस्त

मेथी के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। इसमें हाई फाइबर होता है, जो आंतों को साफ करता है। साथ ही मेथी में एंटीऑक्सिडेंट गुण पाए जाते हैं, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम को हेल्दी बनाते हैं। ऐसे में जो लोग कब्ज, एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से परेशान रहते हैं, वे नियमित रूप से मेथी का सेवन कर सकते हैं।

  • PCOS और PCOD से दिलाती राहत

PCOS और PCOD के लिए भी फायदेमंद है। ये अनियमित माहवारी, पीरियड्स में ज्यादा दर्द, चेहरे पर अनचाहे बाल, मुंहासे और स्ट्रेस जैसी समस्याओं से राहत दिलाती है।

  • किन लोगों को मेथी नहीं खानी चाहिए?

डॉ. पी. के. श्रीवास्तव बताते हैं कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह के मेथी नहीं खानी चाहिए। ब्लड प्रेशर के मरीज इसका सेवन बिल्कुल न करें। अगर पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं या दवाएं ले रहे हैं तो मेथी खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

रोजाना कितनी मेथी खा सकते हैं?
आमतौर पर रोजाना आधा से एक चम्मच मेथी दाना खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। हालांकि उम्र, वजन और स्वास्थ्य के आधार पर इसकी मात्रा अलग हो सकती है। इसलिए इसे नियमित खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचॉकलेट दिलाने के बहाने 9 साल की मासूम को ले गया घर, फिर…
Next Article श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ इस रोज, तैयारी जोरों पर

Related Posts

Headlines

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026
Headlines

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026
अन्य खबरें

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पेंशन और 7वें वेतनमान को लेकर सांसद से मिले मदरसा शिक्षक, मिला भरोसा

September 23, 2026

त्योहार की सुबह पसरा मातम : कोयल नदी में डूबे 5 दोस्त, 4 की मौत

September 23, 2026

राशिफल @ 23 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 23, 2026

राष्ट्रपति की कलाकारों से अपील : चंद रुपयों के लिए न करें सेहत का सौदा, हानिकारक चीजों को न करें प्रमोट

September 23, 2026

Classic 350 के दीवानों के लिए खुशखबरी, नया Signature White कलर हुआ लॉन्च, जानें कीमत

September 22, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.