Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 05:49 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » डेढ़ महीने पहले गुजर गया जवान बेटा, अब घर में हुआ एक और कांड… जानें क्या
Headlines

डेढ़ महीने पहले गुजर गया जवान बेटा, अब घर में हुआ एक और कांड… जानें क्या

January 9, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
घर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi (Akhilesh) : राजधानी रांची में बने एक नये घर में सेंधमारी कर ली गयी। इस घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर से एक-एक गहने और करीब 30 हजार रुपये कैश चोर ले उड़े। यह घर टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र के मिश्राटोली में है। घर में मालिक कृति किशोर मिश्रा और उनके बड़े बेटे का निधन हो चुका है। दिवंगत कृति मिश्रा के छोटे बटे अनुज मिश्रा ने पुलिस को घर में हुये चोरी की सूचना दी। मिली सूचना पर पुलिस स्पॉट पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी। घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। घर के मालिक अनुज मिश्रा ने पुलिस को बताया कि उनके पुराने और नये घर कीके बीच की दूरी महज 250 मीटर है। मंगलवार की रात करीब नौ बजे वे लोग नये घर में ताला लगाकर पुराने घर में सोने चले गये थे। बुधवारी की शाम करीब पांच बजे वे लोग नये घर में दीया-बत्ती जलाने गये थे। मेन का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो सबका माथा चकरा गया। अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी, बक्सा और पलंग का बॉक्स तक खुला हुआ था। सामान की जांच की गयी तो घर के एक-एक सोने चांदी के गहने गायब मिले। साथ ही कैश 30 हजार भी गायब था। चोरी की फैली खबर के बाद इलाके के लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साये लोगों का कहना था कि अपराधियों में पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। जब चाहा, जहां चाहा वारदात को बेखौफ अंजाम दे डालते हैं। लोगों ने पुलिस से चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

आवास में रखे सारे गहने और कैश चोरी हो जाने के बाद दिवंगत कृति किशोर मिश्रा की बेवा सुनीता मिश्रा फूट फूटकर रोने लगी। रोते-रोते बस यही बोल रही थी कि उपरवाला उसे किस बात की सजा दे रहा है। पति का देहांत पहले ही हो चुका है। करीब डेढ़ महीने पहले उनके बड़े बेटे आकाश मिश्रा को भी उपरवाले ने उनसे छीन लिया और अब आवास में रखे सारे गहने और कैश चोरी हो गये। सारे जेवर आकाश ने अपनी मेहनत से कमाकर बनवाए थे। वो अपनी होने वाली बहू के लिए सोने चांदी के गहने संजो कर रखी हुई थी।

Advertisement Advertisement

बेटे के शादी की तैयारी के लिए रखा गया था गहना

दिवंगत कृति किशोर मिश्रा और सुनीता मिश्रा के बड़े बेटे आकाश मिश्रा का इंगेजमेंट बीते 14 अक्टूबर को हुआ था। नौ दिसंबर को शादी तय हुयी थी। लेकिन बीमारी के चलते आकाश की मौत 22 नवम्बर को हो गयी थी। घर में अब मां सुनीता और उनका छोटा बेटा अनुज मिश्रा हैं।

इस् भी पढ़ें : कुख्यात मयंक ने चलवाई थी पलामू में गो’ली, बोला- अबकी सूखा फा’यर नहीं होगा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराजधानी के तमाम थानेदारों को SSP का सख्त निर्देश… देखें क्या
Next Article राशिफल @ 09 जनवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

Headlines

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026
झारखंड

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026
Headlines

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 15 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 15, 2026

दूध टैंकर की टक्कर से टाटा मैजिक जा घुसी हाईवा में, फिर…

March 15, 2026

नारी शक्ति को सलाम : सुंदरपहाड़ी में सम्मान से चमक उठीं संघर्ष की कहानियां

March 14, 2026

इश्क, शक और साजिश का नतीजा… विकास ह’त्याकांड… 12 घंटे के भीतर खुला राज

March 14, 2026

त्योहारों पर रांची में सुरक्षा टाइट, PCR टीम को मुस्तैद रहने का आदेश

March 14, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.