Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:09 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » J&K में बोले PM- “ये मोदी है, वादा करता है तो निभाता है”
Headlines

J&K में बोले PM- “ये मोदी है, वादा करता है तो निभाता है”

January 13, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मोदी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Shrinagar : PM मोदी ने कहा कि “जम्मू-कश्मीर की लद्दाख की एक और बहुत पुरानी डिमांड आज पूरी हुई है। आप पक्का मानिये ये मोदी है, वादा करता है तो निभाता है। हर काम का एक समय होता है और सही समय पर सही काम भी होने वाले हैं।” मौका था जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में जेड मोड़ टनल का उद्घाटन का। PM मोदी ने आज यानी सोमवार को इस नवनिर्मित टनल का फीता काटा। श्रीनगर-लेह हाइवे NH-1 पर बनी करीब 6.4 किलोमीटर लंबी डबल लेन टनल श्रीनगर को सोनमर्ग से जोड़ेगी। टनल के उद्घाटन के बाद राज्य के सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उम्मीद है जम्मू-कश्मीर के स्टेटहुड का वादा भी पूरा होगा।

बता दें कि सोमवार को PM मोदी विशेष विमान से श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के तकनीकी क्षेत्र में उतरे। जिसके बाद PM मोदी ने सोनमर्ग क्षेत्र में नीलग्राद के लिए वायु सेना के हेलीकॉप्टर से यात्रा की। इसके बाद प्रधानमंत्री नीलग्राद हेलीपैड पर उतरे और काफिले के साथ गगनगीर क्षेत्र गये, जहां उन्होंने सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन किया।

सोनमर्ग सुरंग श्रीनगर-सोनमर्ग राजमार्ग के उस हिस्से को बायपास करेगी जो सर्दियों के महीनों में हिमस्खलन और भारी बर्फबारी के लिए बंद रहता है। राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने एपीसीओ इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 2,700 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित जेड-मोड़ सुरंग की देखरेख की थी। सुरंग का निर्माण 2018 में शुरू हुआ था। यह सुरंग सोनमर्ग को सभी मौसमों में पर्यटन स्थल बनाएगी जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और लद्दाख क्षेत्र, अमरनाथ यात्रा और व्यवसायों में व्यापार, पर्यटन और यातायात को बढ़ावा मिलेगा।
यह सुरंग जम्मू और कश्मीर के गांदरबल में गगनगैर और सोनमर्ग के बीच 6.5 किमी लंबी 2-लेन की सड़क सुरंग है। इसे जेड-मोड़ सुरंग इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस सुरंग ने सड़क के जेड-आकार वाले हिस्से को बदल दिया है। 6.5 किलोमीटर लंबी सुरंग को पार करने में सिर्फ़ 15 मिनट लगते हैं जबकि पहाड़ियों पर ऊपर-नीचे टेढ़ी-मेढ़ी सड़क पर घंटों लगते हैं। ज़ोजिला दर्रे पर बनाई जा रही ज़ोजिला सुरंग और जेड-मोड़ सुरंग से लद्दाख क्षेत्र की यात्रा सुरक्षित हो जाएगी और संभवतः पूरे साल यात्रा हो सकेगी।

इसे भी पढे़ं :Mahakumbh का आगाज, 60 लाख लोगों ने लागायी आस्था की डुबकी

इसे भी पढे़ं :महाकुंभ को लेकर PM मोदी ने किया पोस्ट… देखें क्या

इसे भी पढे़ं :राशिफल @ 13 जनवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

इसे भी पढे़ं :महाकुंभ को लेकर PM मोदी ने किया पोस्ट… देखें क्या

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleCM नीतीश ने समस्तीपुर को दी 500 करोड़ की सौगात… जानें
Next Article 28 करोड़ साल पुराना समुद्री जीवाश्म मिलने का दावा, CM बोले..

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
Headlines

महासम्मेलन में सीएम हेमंत बोले- नशा छोड़ें युवा, मारांग बुरू की रक्षा हम सबकी जिम्मेदारी

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.