Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 6 November, 2026 • 08:15 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सदन में उठायेंगे डाक कर्मचारियों की आवाज : मनीष जायसवाल
Headlines

सदन में उठायेंगे डाक कर्मचारियों की आवाज : मनीष जायसवाल

January 12, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मनीष जायसवाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Ramgarh : रामगढ़ के चितरपुर प्रखंड के सोंढ के एक होटल में में आयोजित भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघ हजारीबाग प्रमंडल के प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन में हजारीबाग सांदस मनीष जायसवाल ने शिरकत की। मनीष जायसवाल यहां बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। वहीं, विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रमंडलीय सचिव रामेश्वर गोप, प्रमंडलीय अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ धनपति पॉल, हज़ारीबाग के रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन वहां मौजूद अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान ग्रामीण डाक संघ के पदाधिकारियों ने सांसद को कई समस्याओं से अवगत कराया और उन्हें मांग पत्र सौंपा।

मौके पर हजारीबाग से भाजपा सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि डाक कर्मचारी केंद्र सरकार से जुड़े हैं। आपकी समस्याओं का समाधान करने को लेकर हर संभव प्रयास किया जायेगा। इससे पूर्व अधिवेशन में वक्ताओं ने कहा कि महंगाई को देखते हुए विभागीय कर्मचारियों की तरह ग्रामीण डाक सेवकों को भी वेतन का दस फीसदी आवास भत्ता मिलनी चाहिए। संचार मंत्री द्वारा कर्मचारियों के वेतन में पांच गुणा वृद्धि की घोषणा की। लेकिन डाक विभाग अफसरशाही व तानाशाही अपनाते हुए कमलेश चंद्रा कमेटी की रिपोर्ट को रद्दी में डाल दिया। अधिवेशन में कहा गया कि डाक सेवक कई समस्याओं से जूझ रहे है। साथ ही अधिकारियों द्वारा शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आपकी आवाज को सदन में रखने का काम करेंगे। इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत मंडलीय अध्यक्ष संजय कुमार महतो उर्फ संदीप भारती और सचिव शैलेंद्र सिंह के द्वारा शॉल ओढ़ाकर एवं बुके देकर किया गया। तत्पश्चात चुनाव पर्यवेक्षक पवन कुमार एवं पर्लेंकर की देख-रेख में वर्ष 2025-27 के रामगढ़ जिला संघ का चुनाव किया गया।

मंडलीय अध्यक्ष बने संजय कुमार महतो व सचिव शैलेंद्र सिंह

जिसमें मंडलीय अध्यक्ष संजय कुमार महतो उर्फ संदीप भारती, उपाध्यक्ष नारायण कुमार, धर्मेंद्र कुमार भक्तियां, नरेश प्रसाद, मंडलीय सचिव शैलेंद्र कुमार सिंह, सह सचिव कुलदीप कुमार महतो, सुनीता देवी, सुधीर कुमार, संगठन सचिव भीम राम, दिलसाद अहमद, स्नेहा सोनल, महेश ठाकुर, नरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष किशोर राम, सह कोषाध्यक्ष पूनम कुमार यादव, अंकेक्षण विजय गोप के अलावे प्रकाश कुमार महतो, प्रशांत साहू, इम्तियाज अहमद, कुंदन प्रसाद, गुप्तेश्वर यादव, पप्पू कुमार, बालेश्वर ठाकुर, योगेंद्र कुमार महतो सहित कई को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जयहिंद कुमार अरुण व संचालन छोटेलाल मेहता ने की। मौके पर बीएमएस यूनियन हजरीबाग के संयोजक सर्वेश कुमार, दिलीप कुमार, सुबोध चौधरी, पप्पू कुमार, अवधेश कुमार, नारायण महतो, मकुंद महतो, मानसी भट्टाचार्जी वर्षा मुंडा, चिंता देवी, सीमा कुमारी, संजू कुमारी, सीमा कुमारी, प्रकाश कुमार सहित कई मौजूद थे।

मनीष जायसवाल

इसे भी पढ़ें : एनकाउंटर के बाद ‘अपनों’ ने झाड़ा पल्ला, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बिलखती रही मां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleएनकाउंटर के बाद ‘अपनों’ ने झाड़ा पल्ला, पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बिलखती रही मां
Next Article राशिफल @ 13 जनवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

Headlines

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026
Headlines

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026
झारखंड

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बेकाबू ट्रेलर का तांडव : 9 लोगों को कुचला, 7 की मौत ऑन द स्पॉट

November 6, 2026

राजधानी में भोरे-भोर एनकाउंटर, 3 शूटर ढेर, थानेदार को भी लगी गोली

November 6, 2026

राशिफल @ 06 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 6, 2026

अदृश्य खतरों के बीच अदम्य साहस, राष्ट्रीय स्तर पर चमके बिहार SDRF के जांबाज

November 5, 2026

क्लास में टूटी झिझक की दीवार, डालसा सचिव ने बच्चों को दिया सुरक्षा का मजबूत आधार

November 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.