Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 08:07 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » हमले में शहीद हुए जांबाजों का बदला आज लिया : DGP
Headlines

हमले में शहीद हुए जांबाजों का बदला आज लिया : DGP

January 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
DGP
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bokaro (Parmeshwar Mandal) : “झारखंड में हमारे 500 से अधिक अधिकारी और जवान नक्सलियों के हमले में शहीद हुए हैं, आज दो नक्सलियों को मार गिराने के बाद हमने उनकी मौत का बदला लिया है।” उक्त बातें झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने बोकारो में कही। DGP अनुराग गुप्ता नक्सली एरिया कमांडर और उसके एक अन्य साथी को मुठभेड़ में मार गिराने के बाद बाद बोकारो में अधिकारियों और जवानों का हौसला बढ़ाने बोकारो पहुंचे थे। DGP अनुराग गुप्ता ने कहा कि झारखंड से 95% नक्सली खत्म हो चुके हैं। हमारा यह संदेश नक्सलियों को है देश का सबसे अच्छा झारखंड का सरेंडर पॉलिसी है। इसका लाभ उठाएं और पुलिस के समक्ष समर्पण करें नहीं तो अपने अन्य साथियों के साथ वो भी मारे जाएंगे। वहीं, डीजीपी ने पकड़े गए इनामी नक्सली के 15 लाख की रकम पूरी टीम को जल्द से जल्द देने की बात कही है।

auto

वहीं, IG ऑपरेशन अमोल वेणुकांत होमकर ने बताया कि 15 लाख के इनामी नक्सली रणविजय महतो के पकड़े जाने के बाद उसने कई खुलासे किये थे। उसी से यह जानकारी मिली कि बड़ी घटना को अंजाम देने की प्लानिंग को लेकर पारस जोन की एरिया कमांडर उसकी पत्नी शांति देवी सेंट्रल जोनल कमेटी के सदस्य विवेक से मुलाकात करने जा रही है। इसी को लेकर पुलिस ने सुबह घेराबंदी शुरू की और दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हुई, जिसमें दो नक्सली मारे गये और उनके एक नक्सली को गोली लगने की सूचना है। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके में सर्च अभियान चल रहा है अब अगला टारगेट केंद्रीय कमेटी सदस्य एक करोड़ का इनामी विवेक है। यहां

वहीं, CRPF के IG साकेत कुमार सिंह ने कहा कि इस कामयाबी की मुख्य वजह आपसी समन्वय है। जो टारगेट DGP ने नक्सली को खत्म करने के लिए 31 मार्च का दिया है, उसमें सभी लोग लगे हुए हैं।

याद दिला दें कि आज यानी बुधवार को भोरे-भोर बोकारो में 15 लाख का इनामी नक्सली रणविजय महतो की पत्नी एरिया कमांडर शांति देवी और उसके दस्ते का सदस्य मनोज टुडू कुमार मार गिराया गया था। पुलिस को यह हम कामयाबी कल देर शाम इनामी नक्सली रणविजय महतो के पुलिस गिरफ्त में आने के बाद मिली। वहीं, सर्च अभियान में एक-47 और दो इंसास राइफल भी पुलिस ने बरामद किया है। आईजी ऑपरेशन ने बताया कि बरामद एक-47 गिरफ्तार नक्सली रणविजय का है, जबकि इंसास राइफल दोनों मारे गये नक्सलियों के है। इस नक्सल ऑपरेशन में बोकारो पुलिस कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ की टीम शामिल थी। इस ऑपरेशन को बोकारो के एसपी मनोज सर्वगियारी लीड कर रहे थे। एनकाउंटर के बाद सर्च ऑपरेशन में फोर्स ने एक AK-47, दो 5.56 इंसास रायफल, 7.62 एमएम की 158 गोलियां, 5.56 एमएम की 349 गोलियां, एक 5.56 LMG मैगजीन, एक 5.56 इंसास मैगजीन सहित अन्य सामान बरादम किये।

इसे भी पढ़ें : झारखंड पुलिस का इकबाल बुलंद, जंगल में घुसे जांबाजों ने दिखाया दम

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड पुलिस का इकबाल बुलंद, जंगल में घुसे जांबाजों ने दिखाया दम
Next Article एक अफवाह क्या उड़ी, कई लोगों की चली गयी जान

Related Posts

Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Headlines

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026

महज ₹9000 के लिए राजन को मार नदी में बहाई थी लाश, DSP खोल गये राज… जानें

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.