Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 02:49 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिना सिक्योरिटी आसानी से मिल सकता है पर्सनल लोन, कैसे करें अप्लाई… जानें
अन्य खबरें

बिना सिक्योरिटी आसानी से मिल सकता है पर्सनल लोन, कैसे करें अप्लाई… जानें

February 2, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पर्सनल लोन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : पर्सनल लोन एक अन-सिक्योर्ड लोन है, यानी यह लोन लेने के लिए आवेदकों को कोई गारंटी/ सिक्योरिटी जमा करने या कुछ गिरवी रखने की ज़रूरत नहीं होती है। बैंक और एनबीएफसी आमतौर पर यह लोन 1 से 5 साल तक की अवधि के लिए प्रदान करते हैं। मेडिकल इमरजेंसी हो या शादी और ट्रेवल का खर्च, इस लोन का उपयोग किसी भी तरह की वित्तीय ज़रूरत को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। इस लेख में हम बात करेंगे की पर्सनल लोन कैसे मिलेगा, कौन-सा बैंक सबसे सस्ता पर्सनल लोन दे रहा है और बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर कौन से हैं।

पर्सनल लोन की विशेषताएं

  • ब्याज दर 10.50% प्रति वर्ष से शुरू : कुछ PSUs इससे कम दरों पर ब्याज ऑफर कर सकते हैं।
  • लोन राशि ₹40 लाख तक : कुछ बैंक/NBFC इससे अधिक का लोन ऑफ़र कर सकते हैं।
  • अवधि 5 साल तक : कुछ बैंक/NBFC 8 साल तक की भुगतान अवधि प्रदान करते हैं।
  • प्रोसेसिंग फीस लोन राशि का 0.5% से 4% (एक बैंक/NBFC से दूसरे में अलग हो सकती है)

पर्सनल लोन के लाभ

  • लोन का इस्तेमाल ज़ोखिम भरे कामों जैसे-सट्टे बाज़ी आदि को छोड़कर किसी भी व्यक्तिगत ज़रूरत को पूरा करने के लिए किया जा सकता है।
  • कोलैटरल-फ्री यानी आवेदक यह लोन अपना कोई सामान बैंक के पास गिरवी रखे बिना प्राप्त कर सकते हैं।
  • अतिरिक्त राशि की ज़रूरत पड़ने पर कई बैंक/NBFC टॉप-अप लोन भी ऑफर करते हैं।
  • सिक्योर्ड लोन की तुलना में लोन राशि जल्दी मिल जाती है।
  • लोन आवेदन के लिए कम डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ती है।

पर्सनल लोन की ब्याज दरें

प्राइवेट सेक्टर बैंकों द्वारा ऑफर की जाने वाली Personal Loan की ब्याज दरें 10.50% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। हालांकि, कुछ पब्लिक सेक्टर के बैंक कम दरों पर पर्सनल लोन दे सकते हैं। बैंक और NBFC कितनी ब्याज दर पर लोन ऑफर करते हैं, ये आवेदक के क्रेडिट स्कोर, लोन राशि, आय आदि जैसे कारकों पर निर्भर करता है।

पर्सनल लोन की योग्यता शर्तें – पर्सनल लोन लेने के लिए आपको निम्नलिखित मुख्य शर्तों को पूरा करना होगा:

  • उम्र : आवेदक की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 60 वर्ष होनी चाहिए।
  • क्रेडिट स्कोर : क्रेडिट स्कोर 700 या उससे ज़्यादा होना चाहिए, क्योंकि इससे लोन पर अप्रूव्ल मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
  • सैलरी : नौकरीपेशा लोगों की न्यूनतम सैलरी 15,000 रु. प्रति माह होनी चाहिए।
  • आय : गैर-नौकरीपेशा लोगों की आय कम से कम 5 लाख रु. प्रति वर्ष होनी चाहिए।
  • कार्य अनुभव : नौकरीपेशा लोगों का कुल कार्य अनुभव 1 साल तक होना चाहिए, हालांकि कुछ लोन संस्थान इससे अधिक का कार्य अनुभव मांगते हैं।
  • बिज़नेस की निरंतरता : गैर-नौकरीपेशा प्रोफेशनल कम से कम 3 साल से बिज़नेस चला रहे हों, कुछ लोन संस्थान इससे अधिक अवधि के लिए मांग सकते हैं।
  • रोज़गार का प्रकार : प्रतिष्ठित संस्थानों, MNC, प्राइवेट और पब्लिक लिमिटेड कंपनियों, सरकारी संस्थानों, PSU में काम करने वाले व्यक्ति।

पर्सनल लोन की फीस और चार्ज

आमतौर पर Personal Loan की फीस और चार्ज़ेस बैंक/NBFC और आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। नीचे पर्सनल लोन पर लगने वाली फीस और चार्ज़ेंस के बारे में बताया गया है:

  • लोन प्रोसेसिंग फीस – लोन राशि का 0.5% से 4%
  • प्री-पेमेंट/पार्ट पेमेंट/फोरक्लोज़र चार्ज़ेस – फ्लोटिंग रेट के लिए- शून्य
  • फिक्स्ड रेट के लिए – आमतौर पर मूल बकाया राशि पर लगभग 2% – 5%
  • लोन कैंसिलेशन – तीन हजार रुपये के करीब
  • पीनल चार्ज़ेस – आमतौर पर प्रति माह 2% और 24% प्रति वर्ष
  • EMI/चेक वाउंस – लगभग 400 रुपये प्रति चेक बाउंस

पर्सनल लोन लेने के लिए ज़रूरी दस्तावेज़

पर्सनल लोन के आवेदन के लिए जिन दस्तावेज़ (डॉक्यूमेंट्स) की आवश्यकता होती है, वे लगभग सभी बैंक व एनबीएफसी में एकसमान होते हैं। इस तरह के डॉक्यूमेंट्स की जानकारी नीचे टेबल में दी गई है:

  • पहचान प्रमाण – पैन कार्ड/ वोटर आईडी/ आधार कार्ड/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस
  • पता प्रमाण – बैंक अकाउंट स्टेटमेंट/ आधार कार्ड/ प्रॉपर्टी परचेज एग्रीमेंट/ यूटिलिटी बिल (पिछले 3 महीनों से पुराना नहीं)/ पासपोर्ट/ ड्राइविंग लाइसेंस
  • आय प्रमाण – नौकरीपेशा के लिए : सैलरी स्लिप/ बैंक अकाउंट स्टेटमेंट/ फॉर्म 16…. गैर-नौकरीपेशा के लिए : पिछले साल का इनकम टैक्स रिटर्न/ पर्सनल लोन स्टेटमेंट और बैलेंस शीट/ बैंक अकाउंट स्टेटमें
  • बिज़नेस प्रमाण – बिज़नेस इनकॉर्पोरेशन सर्टिफिकेट/ प्रोफेशनल डिग्री/ सर्टिफिकेट ऑफ़ प्रैक्टिस/ पार्टनरशिप एग्रीमेंट/ GST रजिस्ट्रेशन और फिलिंग डॉक्युमेंट्स/ MOA और AOA/ शॉप एक्ट लाइसेंस

इसे भी पढ़ें : केंद्र ने फिर झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया : उद्योग मंत्री

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 02 फरवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें
Next Article NIA ने गैंगस्टर अमन साहू के भाई के खिलाफ उठाया यह बड़ा कदम

Related Posts

अन्य खबरें

दांतों की सड़न से बचाएगी मुलेठी की चाय, जानें कैसे करें तैयार

October 25, 2026
अन्य खबरें

महंगी EMI से मिलेगी राहत? दूसरे बैंक में होम लोन ट्रांसफर कर बचा सकते हैं लाखों रुपये

October 24, 2026
अन्य खबरें

सर्दियों में त्वचा क्यों होने लगती है रूखी? जानें नमी और चमक बनाए रखने के आसान उपाय

October 24, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘बिहार गति’ पर सीएम सम्राट की दो टूक- प्रोजेक्ट्स में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, समय पर पूरा करें अफसर

October 27, 2026

योगी कैबिनेट में 22 बड़े फैसलों पर मुहर, सीएम ने खोल दिया खजाना

October 27, 2026

अपनों ने मुंह मोड़ा तो BFCL बना ‘श्रवण कुमार’, 30 बुजुर्गों को रवाना किया अयोध्या

October 27, 2026

हजारीबाग के इस साइडिंग में देर रात अंधाधुंध फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

October 27, 2026

चक्रवात ‘अर्नब’ : रांची में 3 दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, डीसी बोले- 24 घंटे फील्ड…

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.