Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 16 March, 2026 • 03:31 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » लाल-पीली सारी पहने 2100 महिलाएं एक साथ उतरीं सड़क पर, अद्भुत दिखा नजारा… जानें कहां
झारखंड

लाल-पीली सारी पहने 2100 महिलाएं एक साथ उतरीं सड़क पर, अद्भुत दिखा नजारा… जानें कहां

February 14, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महिलाएं
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi (Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के टाटीसिलवे इलाके के EEF मैदान में शनिवार से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होना है। आयोजन समिति द्वारा सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। कथा से पूर्व शुक्रवार को कथा स्थल (ईईएफ मैदान) से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न क्षेत्र से 2100 महिलाएं शामिल हुई। विशाल कलश यात्रा में महिलाओं की कतार एक किलोमीटर से लंबी थी। सभी महिलाएं कथा स्थल से कलश में जल लेकर करीब चार किलोमीटर क्षेत्र भ्रमण कर वापस कथा स्थल लौटें। इसके बाद कथा स्थल में बने पंडाल में सभी 2100 कलश को सजाकर स्टेज के समीप रखा गया। यह कलश कथा के दौरान आठों दिन पंडाल की शोभा बढ़ाएगी। कलश यात्रा के लौटनें के बाद सभी महिलाओं के बीच फल-आहार का वितरण समिति द्वारा किया गया। इसके बाद एक घंटे तक भजन का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में शामिल जैलेन्द्र कुमार, राशेश्वर नाथ मिश्रा, मनोरंजन मिश्रा, उमेश प्रसाद, राजन साहु, त्रिपुरेश्वर मिश्रा, शंकर प्रसाद, आशुतोष द्विवेदी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

राधे-राधे व जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा टाटीसिल्वे

कलश यात्रा के दौरान महिलाएं उत्साह से लबरेज दिखीं। सभी राधा नाम का जाप करते हुए माथे में कलश लेकर यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। 2100 महिलाओं ने जब एक साथ राधा नाम का जाप किया, पूरे क्षेत्र में राधा नाम गूंज उठा। बताते चलें कि कलश यात्रा में 2100 महिलाओं को सात खंड में बांटा गया था। सभी खंड में 300 की संख्या में महिला शामिल थीं। पूरे यात्रा के दौरान सभी खंड में अलग-अलग वाद्ययंत्र, बैंड व साउंड की व्यवस्था की गई थी।

Advertisement Advertisement

कलश में डाला गया 27 तीर्थों का पवित्र जल

कलश यात्रा काफी खास हो गया, क्योंकि इसके लिए त्रिवेणी संगम, सरयू, गंगोत्री, यमुनोत्री, राधा कुंड (गोवर्धन) और नंदीग्राम अयोध्या से 27 तीर्थों का जल कलश यात्रा के लिए लाया गया था। इसी जल को कलश में डालकर महिलाओं को दिया गया। कलश यात्रियों के संग चलने के लिए 150 ध्वज लेकर कार्यकर्ता साथ चलें।

आज से 8 दिन पुज्य इंद्रेश जी सुनाएंगे श्रीमद् भागवत…

शनिवार से आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा वाचक पुज्य इंद्रेश जी दोपहर तीन बचे से व्यासपीठ में बैठकर श्रीमद् भागवत कथा सुनाएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक चलेगी। कथा के लिए विशाल पंडाल का निर्माण कराया गया है। पंडाल में 10 हजार से ज्यादा लोगों के बैठकर कथा सुनने की व्यवस्था की गई है।

कथा स्थल में ये व्यवस्थाएं भी होगी…

गुलाब जल इत्र सेवा कथा के मध्य किया जाएगा, धार्मिक वस्तुओं की बिक्री के लिए स्टॉल लगाए जा रहे हैं, निःशुल्क आरती पुस्तिका का वितरण, प्रसाद वितरण के लिए 10 काउन्टर, परिसर में दो शू स्टैंड होगा, दिल्ली की एक्सपर्ट टीम इसका संचालन करेंगे, परिसर में निःशुल्क पीने का पानी, चाय, मेडिकल सुविधा उपलब्ध, परिसर में 4 शौचालय वाहन लगाए गए है, जिसमें कुल 28 शौचालय होंगे। बड़े पार्किंग बनाए जा रहे हैं, जिसमें कार के लिए 30 और बाइक के लिए 10 रूपया पार्किंग शुल्क निर्धारित है।

थैलेसिमिक बच्चों के लिए रक्तदान का भी आयोजन

श्रीमद् भागवत कथा के दौरान प्रतिदिन कथा स्थल पर ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। यह रक्तदान शिविर थैलेसिमिया, सिकल-सेल-एनिमिया, हिमोफिलिया जैसे रोग से पीड़ित जरूरतमंदों के लिए लगाया जाएगा। कथा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं से आयोजन समिति ने आग्रह किया है कि कथा सुनने जरूर आएं और जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर पुण्य के भागी बनें।

इसे भी पढ़ें : राजधानी से किडनैप BHP नेता धनबाद में मिले, कैसे हुए रिकवर… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleबाबर आजम बने नंबर 1, विराट को पछाड़ा 
Next Article कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, के. राजू झारखंड के नये प्रभारी

Related Posts

Headlines

होली पर किया वादा भूल गई कंपनी, मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन

March 16, 2026
Headlines

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026
Headlines

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

होली पर किया वादा भूल गई कंपनी, मजदूरों ने किया जोरदार प्रदर्शन

March 16, 2026

भोरे-भोर एनका’उंटर : प्रिंस खान के दो गुर्गों को लगी गोली, एक का टूटा पैर

March 16, 2026

राशिफल @ 16 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 16, 2026

रांची में खपाये जा रहे थे गुमला से चोरी हुए मवेशी, थानेदार ने ध्वस्त किया नेटवर्क

March 15, 2026

ATM कार्ड से खेला कर खाते से उड़ा देता माल, कैसे… राज खोल गये SP… देखें वीडियो

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.