Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 29 September, 2026 • 07:04 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बजट सत्र में राजस्व विभाग का 7.58 अरब की अनुदान मांग स्वीकृत
Headlines

बजट सत्र में राजस्व विभाग का 7.58 अरब की अनुदान मांग स्वीकृत

March 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बजट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंगलवार को भोजनावकाश के बाद राजस्व निबंधन और भूमि सुधार विभाग का 07 अरब 58 करोड़ 97 लाख 31 हजार रुपये की अनुदान मांग की स्वीकृति दी गई। इस दौरान विपक्ष सदन से अनुपस्थित रहा। इसलिए विपक्ष की ओर से लाया गया कटौती प्रस्ताव को अस्वीकृत कर दिया गया। विपक्ष की ओर से अनुदान मांग पर कटौती प्रस्ताव को विधायक आलोक कुमार चौरसिया ने रखा था।

जमीन के व्यावसायिक उपयोग पर सरकार लगाएगी टैक्स

विभागीय मंत्री दीपक बिरूआ ने कहा कि राज्य सरकार भूमि का व्यावसायिक इस्तेमाल करने पर टैक्स लगाने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह सही है कि राज्यों में दाखिल-खारिज कराने को लेकर समस्याएं हो रही हैं। इसे लेकर विभाग की ओर से अधिकारियों को कहा गया है कि दाखिल-खारिज का यदि कोई मामला का रिजेक्ट किया जाता है तो उस पर 50 शब्दों की टिप्पणी जरूर दें।

Advertisement

जीएम लैंड को किया जाएगा लैंड बैंक से बाहर

मंत्री ने कहा कि राज्‍य में पेसा कानून के तहत जमीन को संरक्षित करने का प्रयास राज्‍य सरकार कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून के तहत प्रावधान था कि यदि कोई उद्योगपति अधिग्रहित जमीन का उपयोग नहीं करता है तो पांच वर्षों के भीतर उसे रैयत को लौटाने का प्रावधान था, जबकि भाजपा शासन के दौरान इस जमीन को भी लैंड बैंक में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने राज्य के गोचर जमीन और गैरमजरूआ जमीन को लैंड बैंक में डाला गया है। इस जमीन को राज्यर सरकार लैंड बैंक से बाहर करने का प्रयास करेगी।

13 सीमावर्ती जिलों में बनेंगे चेक पोस्ट

मंत्री ने कहा कि सरकार सीमावर्ती 13 जिलों में चेक पोस्ट बनाएगी। इससे सरकार को एक हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी। वहीं मंत्री ने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में हुई वृद्धि पर कहा कि सरकार सड़क सुरक्षा को स्कूलों की पाठ्य पुस्‍तकों में शामिल करेगी। ताकि अधिक से अधिक लोग इसे लेकर जागरूक हो सकें।

इसे भी पढ़ें : SP तक पहुंची बात और बड़े बाइक चोर गिरोह का हो गया खुलासा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleगोविंदा ने बॉलीवुड में सनसनी मचाई, किए चौंकाने वाले खुलासे
Next Article बच्चों को उनकी उम्र के हिसाब से कितनी देर सोना चाहिए, जरूर जानें

Related Posts

Headlines

रातू गैंगरेप : रावण सहित चार संदेही पुलिस के शिकंजे में, SP क्या बोले… देखें वीडियो

September 29, 2026
Headlines

अवैध खनन पर डीसी सख्त, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश

September 29, 2026
Headlines

CM ने ‘आंगन का मिलन’ का किया आगाज, बोले- जच्चा-बच्चा की सेहत से समझौता नहीं

September 29, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रातू गैंगरेप : रावण सहित चार संदेही पुलिस के शिकंजे में, SP क्या बोले… देखें वीडियो

September 29, 2026

अवैध खनन पर डीसी सख्त, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ कार्रवाई के निर्देश

September 29, 2026

CM ने ‘आंगन का मिलन’ का किया आगाज, बोले- जच्चा-बच्चा की सेहत से समझौता नहीं

September 29, 2026

भाजपा ने खोले पत्ते: यूपी विधान परिषद की 6 सीटों पर प्रत्याशी घोषित, जानें पूरी सूची

September 29, 2026

भरोसे का क’त्ल कर लूटी आबरू, फिर वॉट्सऐप ग्रुपों में बना दिया तमाशा

September 29, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.