Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 22 September, 2026 • 07:13 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » JMM के केंद्रीय अध्यक्ष बने हेमंत सोरेन, क्या बोल गये… देखें वीडियो
Headlines

JMM के केंद्रीय अध्यक्ष बने हेमंत सोरेन, क्या बोल गये… देखें वीडियो

April 15, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हेमंत सोरेन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : हेमंत सोरेन JMM यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। पार्टी के संविधान में संशोधन करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष के पद को समाप्त कर दिया गया है। पार्टी ने हेमंत सोरेन को केंद्रीय अध्य‍क्ष की जिम्मेदारी दी है। वहीं शिबू सोरेने को पार्टी का संस्थापक संरक्षक बनाया गया है। यह फैसला पार्टी के 13वें महाधिवेशन के दूसरे दिन मंगलवार को लिया गया। इसी के साथ खेलगांव में चल रहे झामुमो के दो दिवसीय महाधिवेशन का समापन हो गया। शिबू सोरेन को पार्टी का संस्थापक संरक्षक बनाए जाने का प्रस्ताव पार्टी नेता नलिन सोरेन ने रखा और स्टीफन मरांडी ने इसका समर्थन किया। इसके बाद शिबू सोरेन ने हेमंत सोरेन को झामुमो का केंद्रीय अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। महाधिवेशन में शिबू सोरेन ने मौजूद लोगों से हेमंत सोरेन को आशीर्वाद देने का आग्रह किया।

केंद्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद हेमंत सोरेन ने कहा कि नई ऊर्जा के साथ पार्टी चलेगी और राज्य का सर्वांगीण विकास किया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ा जाए इस पर भी काम किया जा रहा है। महिलाओं को जिला अध्यक्ष के साथ तमाम पदों पर बैठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब कार्यकारी अध्यक्ष था तब गलती करने का मौका था लेकिन अब गलती करने की भी गुंजाइश नहीं है। पार्टी के अंदर अनुशासन सबसे मुख्य बिंदू है। संगठन को पूरे देश के अंदर बढ़ाने की तैयारी है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को समर्पित होना होगा तभी सफर को मंजिल तक पहुंचाएगा जा सकेगा।

auto

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 13वें महाधिवेशन कार्यक्रम के समापन के अवसर पर संबोधन…

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ज़िंदाबाद!
दिशोम गुरु शिबू सोरेन ज़िंदाबाद!
जय झारखण्ड! pic.twitter.com/vhaQEHHNhb

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 15, 2025

वहीं उन्होंने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ”बाबा दिशोम गुरुजी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, पार्टी के लाखों साथियों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसे दिन-रात कड़ी मेहनत कर पूरा करने का काम करूंगा। आप सभी का यही साथ ही मेरी ताकत है। बाबा के मार्गदर्शन में वीर पुरुखों के सपनों को साकार करने के लिए मैं दोगुनी ताकत के साथ राज्यवासियों की सेवा के लिए आगे बढूंगा। आप सभी के अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद, आभार।

आदरणीय बाबा दिशोम गुरुजी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, पार्टी के लाखों साथियों ने मुझ पर जो विश्वास जताया है उसे दिन-रात कड़ी मेहनत कर पूरा करने का काम करूंगा। आप सभी का यही साथ ही मेरी ताकत है।

आदरणीय बाबा के मार्गदर्शन में वीर पुरुखों के सपनों को साकार करने के लिए मैं दोगुनी… pic.twitter.com/Hc9Ogsvyv3

— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 15, 2025

पार्टी ने तय की शिबू सोरेन की नई भूमिका

पार्टी ने शिबू सोरेन की नई भूमिका तय की है। शिबू सोरेन 1987 से झामुमो के अध्यक्ष थे और उन्होंने पार्टी को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब उनकी भूमिका बदलकर संस्थापक संरक्षक की होगी, जिसमें वे पार्टी के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। झामुमो ने वर्ष 2025 में अपने गठन के 53 वर्ष पूरे कर लिए हैं। पार्टी का गठन चार फरवरी 1973 को हुआ था। पार्टी का पहला स्थापना दिवस धनबाद के गोल्फ मैदान में मनाया गया था। मौजूदा समय में झामुमो झारखंड की राजनीति में एक प्रमुख दल है और सता में है।

कब-कब हुआ झामुमो का महाधिवेशन

पहला महाधिवेशन- एक और दो जनवरी 1983 धनबाद में, दूसरा महाधिवेशन- 26-28 अप्रैल 1986 को रांची में, तीसरा महाधिवेशन- 10-12 मई 1989 को दुमका में, चौथा महाधिवेशन- 10-12 जून 1994 को बोकारो में, पांचवां महाधिवेशन- 24-26 जून 1997 को जमशेदपुर में, छठा महाधिवेशन- 11-13 जून 2000 को रांची में, सातवां महाधिवेशन- 11-13 जून 2003 को जमशेदपुर में, आठवां महाधिवेशन- 27-29 जनवरी 2007 को देवघर में, नौवां महाधिवेशन- 20-22 सितंबर 2010 को दुमका में, दसवां महाधिवेशन- 16-18 अप्रैल 2015 को जमशेदपुर में, 11वां महाधिवेशन- 6-8 मई 2018 को धनबाद में, 12वां महाधिवेशन- 18 दिसंबर 2021 को रांची, 13वां महाधिवेशन- 14-15 अप्रैल 2025 को रांची के खेलगांव स्थित इनडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया।

इसे भी पढ़ें : दो नक्सलियों ने डाला हथियार, SP बोले- बाकी भी सरेंडर करें, नहीं तो खात्मा तय

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदो नक्सलियों ने डाला हथियार, SP बोले- बाकी भी सरेंडर करें, नहीं तो खात्मा तय
Next Article नेशनल हेराल्ड केस : ED की चार्जशीट में सोनिया और राहुल का भी नाम

Related Posts

झारखंड

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026
Headlines

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026
Headlines

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

कबाड़ से कंचन बनाने वाले हुनर को मिला प्रमोशन, CCL के PR हेड आलोक गुप्ता बने GM

September 21, 2026

बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए मंत्री रामकृपाल यादव, सीएम राहत कोष में दिया अपना वेतन

September 21, 2026

गया IMC पर बियाडा सख्त, MD बोले- समय पर पूरा हो काम, अतिक्रमण पर चलायें बुलडोजर

September 21, 2026

गांव के छोटे उद्योगों को प्राथमिकता से दें लोन, साइबर सुरक्षा से न हो समझौता : मंत्री

September 21, 2026

बिहार में घर बनाना होगा आसान, आ रहा नया बिल्डिंग बायलॉज

September 21, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.