Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 7 May, 2026 • 04:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आशिक संग पति का गला घोंटा, फिर सांप से दस बार डसवाया
Headlines

आशिक संग पति का गला घोंटा, फिर सांप से दस बार डसवाया

April 17, 2025No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सांप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Meerut : जिस पति के साथ सात फेरे लिये, जीने-मरने की कसमें खायी, उसी पति को खौफनाक मौत दे दी। करीब 25 साल के अमित कश्यप उर्फ मिक्की को पहले गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया गया। मिक्की की मौत हत्या न लगे, इस चलते उसकी डेड बॉडी को जहरीले सांप से डसवाया। मिक्की को एक-दो बार नहीं, बल्कि दस बार सांप से डसवाया गया। इसके बाद जिंदा सांप को उसकी बॉडी क नीचे दबा कर छोड़ दिया गया। इल्जाम है कि इस दुस्साहसिक वारदात को मिक्की की पत्नी रविता ने अपने आशिक अमरदीप के साथ मिलकर अंजाम दिया। अमरदीप मिक्की का दोस्त था और उसके साथ टाइल्स लगाने का काम करता था। दिल दहलाने वाली यह वारदात मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के अकबरपुर सादात गांव का है।

मृतक के घरवालों के अनुसार अमित कश्यप उर्फ मिक्की रोजाना की तरह शनिवार को काम करके रात 10 बजे घर लौटा। खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। उसकी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। आमतौर पर मिक्की भोरे-भोर जग जाता था, जब रविवार को जब वह नहीं जगा तो सरीब साढ़े पांच बजे घरवाले उसे जगाने उसके कमरे में पहुंचे। उसे आवाज दी पर वह हिला-डुला तक नहीं। जब घरवालों ने उसे हिलाकर उठाने की कशिश की तो उसके शरीर के नीचे एक सांप मिला। यह वाइपर सांप था, जो बहुत ही जहरीला होता है। सांप को देखते घरवालों की चीख निकल पड़ी। उन लोगों ने सांप को हचाने की कोशिश की, पर हटा नहीं पाये। इसके बाद एक सपेरे को बुलाकर सांप को उसके शरीर से अलग किया गया। घरवाले जल्दबाजी में मिक्की को अस्पताल ले गये, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घरवालों के अनुसार मिक्की के शरीर पर दस जगह सर्पदंश के निशान थे। घरवालों को कि मिक्की की मौत सांप के काटने से हुई है। घरवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

बीते बुधवार को जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आया तो उसे देख हर कोई चौंक गया। रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ कि मिक्की की मौत सांप के काटने से नहीं, बल्कि दम घुटने से हुयी है। पुलिस का माथा ठनका और शक के आधार पर पुलिस ने मिक्की की पत्नी रविता को उठा लिया। पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही, पर जब पुलिस ने अफने स्टाइल से पूछताछ की तो वह टूट गयी। उसने अपने आशिक अमरदीप के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस ने अमरदीप को भी उठा लिया। दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

पुलिस को दिये अपने बयान में रविता के आशिक अमरदीप ने बताया कि वह और मिक्की एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों दोस्त थे और साथ में टाइल्स लगाने का काम करते थे। अमरदीप का मिक्की के घर आना-जाना लगा रहता था। कर्ब एक साल पहले मिक्की की पत्नी के साथ उसका अफेयर शुरू हो गया। कुछ रोज पहले मिक्की को इसकी भनक लग गयी, तो उसे रास्ते से हटाने का खतरनाक इरादा बना लिया। बीते शनिवा को रविता अपने पति मिक्की के साथ सहारनपुर में मंदिर गयी थी। लौटते वक्त रविता ने अपने आशिक को फोन किया और कहा कि एक जहरीले सांप का जुगाड़ कर लो, आज ही मिक्की का काम तमाम कर देंगे। इसके बाद अपमदीप ने हमूदपुर सिखेड़ा गांव के एक सपेरे से एक वाइपर सांप एक हजार रुपए में खरीदा।

अमरदीप ने बताया कि लौटने के बाद रात में मिक्की और रविता के बीच झगड़ा हुआ। यह बात रविता ने मुझे फोन पर बताई थी। बीते शनिवार यानी 12 अप्रैल की रात जब घर के सभी लोग सो गए तो रविता ने मुझे फोन कर बुलाया। हमने मिलकर सोते समय अमित की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद बिस्तर पर लाश के नीचे सांप को रख दिया। उसकी पूंछ अमित की कमर के नीचे दबा दी, ताकि सांप भाग न सके और अमित की लाश को डस ले, जिससे लगे कि मौत सांप के डसने से हुई है। वारदात के बाद अमरदीप वहां से भाग गया और रविता सोने चली गयी।

इसे भी पढ़ें : जेल में अब बंदियों और पुलिस अधिकारियों के बच्चे पढ़ेंगे एक साथ

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleप्रथम JPSC घोटाला मामला : तीन महिला सहित 6 लोगों ने किया सरेंडर
Next Article भाजपा ने गवर्नर से की मंत्री हफीजुल को बर्खास्त करने की मांग

Related Posts

Headlines

NH-32 पर पलटते ही धधक उठा इथेनॉल लोडेड 16 चक्का टैंकर, फिर…

May 7, 2026
Headlines

सिर पर मटका, हाथों में तख्तियां… बिजली-पानी संकट पर भाजपा का बड़ा प्रदर्शन

May 7, 2026
Headlines

CM सम्राट की नयी टीम तैयार, PM की मौजूदगी में कैबिनेट विस्तार… देखें वीडियो

May 7, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

NH-32 पर पलटते ही धधक उठा इथेनॉल लोडेड 16 चक्का टैंकर, फिर…

May 7, 2026

सिर पर मटका, हाथों में तख्तियां… बिजली-पानी संकट पर भाजपा का बड़ा प्रदर्शन

May 7, 2026

गैंगरे’प का इनामी आरोपी एनका’उंटर में जख्मी, दोनों पैरों में लगी गोली

May 7, 2026

CM सम्राट की नयी टीम तैयार, PM की मौजूदगी में कैबिनेट विस्तार… देखें वीडियो

May 7, 2026

रात के अंधेरे में 39 टीमों ने 119 ठिकानों पर मा’रा छापा, फिर…

May 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.